मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
10-Dec-2024 02:08 PM
By Ajit Kumar
JEHANABAD: बिहार में बदमाशों का मनोबल लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला जहानाबाद से सामने आया है, जहां मवेशी चोरी करने पहुंचे बदमाशों ने गोली मारकर एक शख्स को मौत के घाट उतार दिया जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल है। दोनों रिश्ते में मामा-भांजा हैं।
जानकारी के मुताबित, घोसी थाना क्षेत्र के आजाद नगर में बीते देर रात आधा दर्जन अपराधियों ने मामा भांजे पर गोलियां बरसाई, जिसमें गोली लगने से मामा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि भांजा गंभीर रूप से घायल है। जिसका सदर अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।
घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि लगभग आधा दर्जन की संख्या में चोर बीते देर रात जानवरों की चोरी करने आजाद नगर मोहल्ले में आए थे। लोग जग गए और देख कर शोर मचाने लगे। इसी पर अपराधियों ने फायरिंग करना शुरू कर दिया, जिसमें जेठू मांझी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई एवं मृतक का भागना बाबू चंद्र मांझी गंभीर रूप से घायल हो गया है।
घटना की सूचना मिलते हैं घोषी थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल भेज दिया गया है। घोसी एसडीपीओ संजीव कुमार ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए थानाध्यक्ष को निर्देश दे दिया गया है।