ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / news / Bihar Crime News: आंगनबाड़ी सहायिका के बेटे की हत्या, मेला से लौटने के...

Bihar Crime News: आंगनबाड़ी सहायिका के बेटे की हत्या, मेला से लौटने के दौरान बदमाशों ने मारी गोली

19-Nov-2024 01:18 PM

By First Bihar

KHAGARIA: बिहार के खगड़िया में बेखौफ अपराधियों ने मेला देखकर घर लौट रहे 19 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना बेलदौर थाना क्षेत्र के कैंजरी गांव में सोमवार की रात की है।


मृतक की पहचान कैंजरी गांव निवासी दीप नारायण राम की पत्नी आंगनबाड़ी सहायिका नीलम देवी के 19 वर्षीय बेटे छोटू कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि छोटू अपने चार दोस्तों के साथ सोमवार की रात तिलाठी गांव में आयोजित कार्तिक मेला में सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने की बात कह कर घर से निकला था। 


मेला देखकर लौटने के दौरान बीच रास्ते में घात लगाए बाइक सवार अपराधियों ने गोली मार दी। छोटू के दोस्तों ने आनन-फानन में उसे इलाज के लिए स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। उधर, मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।