25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम
28-Dec-2024 09:07 AM
By First Bihar
ROHTASH : बिहार के सासाराम से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां DSP व उसके बॉडीगार्ड ने बर्थडे पार्टी में युवक को गोली मार दी। जिसमें 1 युवक की मौत हो गई है। जबकि दो घायल बताए जा रहे हैं। इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल कायम हो गया है। फिलहाल मामले की जांच शुरू हो गई है। इसके बाद ही कुछ सामने आएगा।
जानकारी के अनुसार, रोहतास जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां गोली मारी में 1 युवक की मौत हो गई है। जबकि 2 गंभीर रुप से घायल हैं। सबसे बड़ी बात यह बताया जा रहा है कि ट्रैफिक डीएसपी और उसके बॉडीगार्ड ने घटना को अंजाम दिया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। पूरा मामला सासाराम का है। फिलहाल पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।
जबकि सासाराम जिला मुख्यालय के कररहा मोड़ पर शुक्रवार रात गोलीबारी की घटना में एक युवक की मौत हो गई। परिजन का कहना है कि बर्थडे पार्टी के दौरान पुलिस से झड़प हुई थी। जिसके बाद पुलिस ने युवक को सीने में मारी गोली। जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो अन्य घायल हो गए। मृतक की पहचान शिवसागर थाना क्षेत्र के सेनानी गांव निवासी बादल कुमार (34) के रूप में हुई है। घायल की पहचान अतुल कुमार और विनोद कुमार (35) के रूप में हुई हैं।
इसके अलावा मृतक के भाई ने ट्रैफिक डीएसपी और उनके बॉडीगार्ड पर आरोप लगाया है। परिजनों के अनुसार मृतक अपने दोस्तों के साथ बर्थडे पार्टी बना रहा था इसी दौरान ट्रैफिक डीएसपी आदिल बिलाल मौके पर अपने अंगरक्षकों के साथ पहुंचे और युवकों से सवाल जवाब किया। फिर पैसा वसूल करने लगे। जब युवक ने इसका विरोध किया तो ट्रैफिक डीएसपी ने धमकी देते हुए उनके साथ मारपीट की।
इधर, मृतक के भाई का कहना है कि जब युवक ने ट्रैफिक डीएसपी का विरोध किया तो वो कहने लगे कि एक मिनट में होश ठंडा कर देंगे और अचनाक से अपने सरकारी बंदुक से युवकों पर ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी। करीब 6 राउंड फायरिंग ट्रैफिक डीएसपी के द्वारा की गई। इस घटना में मौके पर ही ओम प्रकाश की मौत हो गई। वहीं उसके अन्य दोस्त गंभीर रुप से घायल हो गए। परिजनों ने इस मामले में न्याय की गुहार लगाई है। परिजनों का आरोप है कि प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।