25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम
29-Dec-2024 02:51 PM
By First Bihar
BEGUSARAI : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या,लूट,छिनतई की खबरें निकल कर सामने नहीं आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बेगूसराय से निकल कर सामने आ रहा है। जहां एक युवक सर कटा हुआ शव बरामद हुआ है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप का माहौल कायम हो गया है।
दरअसल, बेगूसराय में बेख़ौफ़ अपराधियों ने एक युवक गर्दन काटकर निर्मम तरीके से हत्या कर दिया है। इस युवक की हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैला गई है। वही अपराधियों ने युवक की गर्दन काट दिया और धड़ उसे जगह से गायब कर दिया। यह घटना बखरी थाना क्षेत्र के चकचनरपथ बहियार की है।मृतक युवक की पहचान खगड़िया जिला अंतर्गत गंगौर थाना क्षेत्र के उतरी भदास के रहने वाले राजेंद्र महतो का 22 वर्षीया पुत्र छोटू कुमार के रूप में की गई है।
इस घटना के संबंध में बखरी डीएसपी कुंदन कुमार ने बताया है कि छोटू कुमार पिछले दो दिन पहले अपने ननिहाल बखरी आया था। उन्होंने बताया है कि आज सुबह पुलिस को सूचना मिली की एक युवक का सिर काट हुआ शव बहियार में फेंका हुआ। इसी सूचन पर बखरी थाने की पुलिस पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल की तो पता चला कि खगड़िया जिले के रहने वाले छोटू कुमार है।
डीएसपी कुंदन कुमार ने यह भी बताया है कि घटनास्थल से कुछ दूर 6 से 700 सौ मीटर दूरी पर समस्तीपुर खगड़िया रेलखंड स्थित सलोना एवं इमली स्टेशन के पास रेलवे पटरी पर खून गिरा हुआ और मोबाइल का टुकड़ा बरामद हुआ है साथ ही साथ रेल ट्रैक पर ब्लड का काफी निशान है। उन्होंने बताया है कि युवक सिर पुलिस ने बरामद किया हैऔर शरीर का धड़ पुलिस के द्वारा खोजबीन की जा रही है। इस घटना के संबंध में उन्होंने बताया कि पीड़ित परिवार के द्वारा आशंका जाहिर किया है कि किसी ने हत्या कर दिया है। फिलहाल पुलिस हरंगल से जांच पड़ताल में जुटी हुई है।