ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : बख्तियारपुर-ताजपुर फोरलेन का काउंटडाउन शुरू! इस दिन से दौड़ेंगी गाड़ियां, 65% काम पूरा Bihar News : अब छुट्टी में भी होगी रजिस्ट्री! बिहार में 26, 29 और 31 मार्च को खुलेंगे रजिस्ट्रेशन ऑफिस, लोगों को बड़ा फायदा बिहार से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की तैयारी पूरी: पटना और गया से कई देशों के लिए विमान सेवा जल्द Bihar news : बिहार के इस जिले में सुबह -सुबह पुलिस एनकाउंटर! फायरिंग के बाद दो बदमाश ढेर, पैर में गोली लगते ही दबोचे गए बिहार में बिजली दरों में बड़ा बदलाव: 1 अप्रैल से लागू होगा टाइम ऑफ डे (TOD) टैरिफ, दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली 25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान

Home / news / BIHAR CRIME : बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! मोकामा में रंगदारी नहीं...

BIHAR CRIME : बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! मोकामा में रंगदारी नहीं देने पर मछुआरे को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस

25-Dec-2024 08:49 AM

By First Bihar

MOKAMA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट,छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने नहीं आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला पटना से सटे मोकामा से निकलकर सामने आया है। जहां एक मछुआरे को गोली मारकर घायल कर दिया गया। 


जानकारी के अनुसार, मोकामा प्रखंड इलाके में जाल लगाने जा रहे मछुयारे को अपराधियों ने घेरकर गोली मार दी है। यह घटना मोर और बरहपुर के बीच गंगा किनारे की बताई जा रही है। इस घटना में घायल शख्स की पहचान नवादा निवासी महेंद्र सहनी के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि हर दिन की तरह पांच छोटे नाव लेकर सभी मछुआरे महछली पकड़ने छतरपुरा गंगा घाट जा रहे थे। इस दौरान मोर और बरहपुर गांव के बीच अज्ञात अपराधियों ने नाव रुकवाकर रंगदारी की मांग की। सभी हाथों में हथियार रखे हुए थे।


वहीं  मछुआरे की ओर से रंगदारी नहीं दिए जाने पर अपराधियों ने गोली मार दी। गोली एक मछुआरे के सीने में लगी है, जिसे घायल अवस्था में बेगूसराय स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया है। वहां स्थिति गंभीर बनी हुई है। अपराधियों की पहचान नहीं हो पाई है। करीब 6 की संख्या में थे। इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल कायम हो गया है। 


इधर, इस मामले में मोकामा  थानाध्यक्ष महेश्वर प्रसाद राय ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घटना में शामिल अपराधियों की पहचान में जुटी है। फिलहाल अपराधियों की पहचान नहीं हो पाई है। परिजनों ने बताया है कि 5 से 6 की संख्या में अज्ञात अपराधियों ने नाव को रुकवाकर रंगदारी की मांग की है। इसकी जांच की जा रही है।