ब्रेकिंग न्यूज़

मुंगेर में इंटर परीक्षार्थी 3 दिन से लापता, दोस्त पर अपहरण का आरोप RJD के पूर्व विधायक रियाजुल हक ने थामा JDU का दामन, लालू-तेजस्वी की पार्टी को बड़ा झटका 8 फरवरी से बिहार यात्रा पर निकलेंगे प्रशांत किशोर, हार के बाद जन सुराज को नए सिरे से खड़ा करने की तैयारी पूर्णिया में जमीन विवाद बनी बड़ी समस्या, शिवम मेडिकल कॉलेज निर्माण में अड़चन का आरोप नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद बड़ा फैसला: बिहार में गर्ल्स हॉस्टल-लॉज के लिए नियम सख्त, 24 घंटे महिला वार्डन अनिवार्य, जानिये पूरी गाईडलाइन झारखंड के गोड्डा हॉस्टल से फरार 4 नाबालिग बच्चे जमुई स्टेशन पर बरामद, GRP ने परिजनों से मिलाया PMCH और NMCH में फ्लाइंग स्क्वायड की रेड, पकड़ा गया दलाल सफाईकर्मी टर्मिनेट बिहार से लापता 3 नाबालिग बच्चियां दिल्ली से बरामद, पुलिस ने किया परिजनों के हवाले गुलज़ारबाग़ प्रिंटिंग प्रेस के दुर्लभ दस्तावेजों का डिजिटलीकरण, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण बदहाली का आलम देखिये: दिन के उजाले में मरीज का मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हुआ ईलाज

Bihar Crime News: Press लिखी गाड़ी से भारी मात्रा में अवैध हथियार जब्त, फर्जी प्रेस कार्ड भी बरामद; तीन आर्म्स स्मगलर अरेस्ट

Bihar Crime News: Press लिखी गाड़ी से भारी मात्रा में अवैध हथियार जब्त, फर्जी प्रेस कार्ड भी बरामद; तीन आर्म्स स्मगलर अरेस्ट

28-Oct-2024 06:51 PM

By Dheeraj Kumar

JAMUI: जमुई पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक इनोवा कार से हथियारों को जखीरा बरामद किया है। पुलिस ने गाड़ी के ड्राइवर समेत दो आर्म्स स्मगलर को अरेस्ट किया है। पुलिस को चकमा देने के लिए तस्करों ने कार पर प्रेस का स्टीकर लगाया था लेकिन पुलिस उनके पैंतरे को समझ चुकी थी और हथियारों के साथ उन्हें दबोच लिया। मोहनपुर थाना की पुलिस ने यह कार्रवाई की है।


जमुई एसपी चंद्रप्रकाश ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि एक प्रेस लिखी इनोवा गाड़ी से कुछ आर्म्स तस्कर अवैध हथियार लेकर मोहनपुर थाना क्षेत्र से झाझा की ओर जाने वाले हैं। उक्त सूचना पर सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक टीम गठित कर घोटारी मोड़ पर सघन वाहन चेकिंग प्रारंभ किया गया। चेकिंग के दौरान प्रेस लिखी इनोवा गाडी को सशस्त्र बल के सहयोग से घेराबंदी कर रोका गया। गिरफ्तार तस्करों की पहचान मुंगेर  के ड्राइवर अजय कुमार वर्मा, तस्कर सोनू शर्मा, तस्कर विरेन्द्र महतो के रूप में हुई है।


गाड़ी में सवार तीन व्यक्तियों की तलाशी ली गई तो इनोवा कार से 9 पीस अर्द्धनिर्मित पिस्टल, 09 पीस बैरल, अवैध आर्म्स की बरामदगी की गई। बरामद अवैध आर्म्स सहित इनोवा कार को पुलिस ने जब्त कर लिया है और गिरफ्त में आए तीनों तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार तस्करों के ख़िलाफ़ बिहार और यूपी में कई मामले दर्ज हैं।