ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? INDIAN RAILWAY : रेलवे का बड़ा धमाका! अब ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तक बदल सकेंगे बोर्डिंग स्टेशन, यात्रियों को मिलेगी सुपर सुविधा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा BIHAR BHUMI : अब नहीं चलेगा बहाना! बिहार सरकार ने बदल दिए दाखिल-खारिज के नियम, अफसरों की बढ़ेगी टेंशन पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट Bihar Teacher News : ऑनलाइन हाजिरी का खेल पकड़ में आया, 19 शिक्षक पकड़े गए, कई का वेतन रुका; पूरा मामला जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर क्या लेंगे आप… 1 किलो आम या लग्जरी बाइक? जानिए इस ‘लाल सोने’ की कीमत जिसे जानकर हर कोई दंग रह जाएगा!
19-Dec-2021 03:57 PM
ARRAH : इस वक्त एक बड़ी खबर भोजपुर जिले से आ रही है जहां रविवार की सुबह जगदीशपुर थाना क्षेत्र के हरिगांव स्थित एक मैदान में क्रिकेट खेलने के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई और साथ ही फायरिंग भी हुई. इस घटना में गोली लगने से दो युवक जख्मी हो गया. वहीँ मारपीट में एक दूसरा शख्स घायल हो गया.
जानकारी के अनुसार जिसे गोली लगी उसमें से एक विवेक कुमार है जिसे बाएं पैर में गोली लगी है जबकि दूसरा राहुल कुमार को दाहिने पैर में गोली लगी है. दोनों को इलाज के के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया.
मिली जानकारी के अनुसार 23 साल विवेक कुमार जगदीशपुर थाना क्षेत्र के कौंरा गांव निवासी उपेंद्र सिंह का पुत्र है और 29 साल राहुल कुमार रामबाबू सिंह का पुत्र है. बता दें दोनों रिश्ते में चचेरे भाई लगते हैं. साथ ही मारपीट में उन्हीं के गांव के रहने वाले संजय सिंह का 18 साल का बेटा साहिल कुमार भी जख्मी हो गया. वहीं राहुल कुमार ने बताया कि वह 10 दिन पूर्व हरिगांव स्थित फील्ड में क्रिकेट खेलने गया था. यहां हरिगांव में शांतिनगर के कुछ लड़के वहां आय और उन्हें क्रिकेट खेलने से मना करने लगे. जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उनके बीच कहासुनी भी हुई थी.