Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका गैस किल्लत की चर्चा के बीच मुंगेर में बढ़ी इंडक्शन चूल्हों की मांग, दुकानों पर उमड़ रहे ग्राहक गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा बिहार में बेखौफ हुए अपराधी! घर से गायब युवक का सड़क किनारे मिला शव, परिजनों ने लगाया यह आरोप ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल BIHAR NEWS : विदेशी ऋण से बन रहे दो मेगा प्रोजेक्ट जल्द होंगे पूरे, एनएच-82 और कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल से बदलेगी बिहार की कनेक्टिविटी Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए
22-Mar-2024 08:15 PM
By Ajit Kumar
JEHANABAD: जहानाबाद के काको थाना क्षेत्र के खपुरा गांव में क्रिकेट खेलने के दौरान एक युवक को गोली मार दी गई। घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया है। युवक गुड्डू कुमार के जांघ में गोली लगी है। इमरजेंसी के डॉक्टर पीड़ित का इलाज करने में जुट गए हैं। युवक पर एक युवती से छेड़खानी का आरोप लगा है और उसी को लेकर वारदात को अंजाम देने की बात सामने आ रही है।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे डीएसपी संजीव कुमार ने बताया कि घटनास्थल से पुलिस को दो खोखा मिला है। घायल युवक गुड्डू कुमार ने बताया कि क्रिकेट खेलने के दौरान पास के गांव घूरन बीघा गांव से 20 से ज्यादा की संख्या में युवकों की टोली पहुंची और खपुरा के एक युवक से मारपीट करने लगी। जब वह बीच बचाव करने पहुंचा तो उसे गोली मार कर युवक फरार हो गए।
वहीं घायल युवक के साथ आए लोगों बताया है कि शुक्रवार की सुबह में घूरन बिगहा की एक लड़की के साथ छेड़खानी की घटना हुई थी। जनकारी मिलने के बाद गांव के युवक इसी बात को लेकर नाराज़ थे। शाम में जब लड़के क्रिकेट खेल रहे थे तो युवकों की टोली पहुंच गई। क्रिकेट खेलने वालों में वह लड़का भी मौजूद था जिसपर छेड़खानी का आरोप है। युवकों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।
खपुरा गांव के युवक उसको बचाने पहुंचे। इसी बीच एक लड़का जिसके पास पिस्टल था उसने गोली चला दी। सूचना के बाद डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस की टीम घटना स्थल पर पहुंची हालांकि तब तक वहां से सारे लोग फरार हो चुके थे। पुलिस इस बात की जानकारी जुटाने में लगी है कि आखिर गोली किसने चलाई है। साथ ही सवाल यह भी है कि अगर सुबह में किसी लड़की के साथ छेड़खानी हुई तो उसकी शिकायत पुलिस के पास क्यों नहीं की गई। काको थाना की पुलिस सारे पहलुओं पर जांच में जुट गई है।