Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार
07-Oct-2023 06:19 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार में फैल रही अराजकता अब खेल कूद को भी अपने चपेट में लेने लगी है. राजद समर्थकों के एक गुट ने आज बिहार क्रिकेट एसोसियेशन के दफ्तर में जमकर उत्पात मचाया. उत्पातियों ने बिहार के प्रतिष्ठित खिलाड़ियों में शुमार किये जाने वाले सुनील कुमार सिंह के चेहरे पर कालिख फेंक दिया.
इस घटना का वीडियो सामने आया है. इसमें दिख रहा है कि अमित यादव नाम के एक युवक के नेतृत्व में कई लड़के बिहार क्रिकेट एसोसियेशन के दफ्तर में घुस रहे हैं. उन लोगों ने पहले नारेबाजी की और फिर ऑफिस में बैठे क्रिकेटर सुनील कुमार सिंह के चेहरे पर स्याही फेंक दिया. उत्पातियों द्वारा बिहार क्रिकेट एसोसियेशन के दफ्तर में तोड़फोड़ की भी बात सामने आ रही है. सुनील कुमार सिंह फिलहाल बिहार क्रिकेट एसोसियेशन के जीएम हैं.
बता दें कि सुनील कुमार सिंह बिहार के जाने माने क्रिकेटर रहे हैं. उन्हें खेल जगत में उत्कृष्ट योगदान के लिए भारतीय क्रिकेट के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर के हाथों सम्मान प्राप्त हो चुका है. खिलाड़ी के तौर पर रिटायर होने के बाद सुनील कुमार सिंह पिछले 20 सालों से लगातार पुरुष और महिला क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन करते आ रहे हैं. भारतीय क्रिकेट टीम का बड़ा नाम ईशान-किशन और कई बड़े खिलाड़ी इनके द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में खेल चुके हैं.
राजद समर्थकों ने मचाया उत्पात
बिहार क्रिकेट एसोसियेशन के दफ्तर में हुए उत्पात का नेतृत्व अमित यादव नाम का युवक कर रहा था. वह खुद को राजद कार्यकर्ता और मीसा भारती का फॉलोअर बताता है. बीसीए के पदाधिकारियों ने बताया कि अमित यादव एसोसियेशन पर कब्जा करना चाहता है. इसी कारण आज प्रतिष्ठित क्रिकेटर सुनील कुमार सिंह के साथ इस तरह का दुर्व्यवहार किया गया.
#WATCH बिहार क्रिकेट एसोसियेशन के दफ्तर में राजद समर्थकों की गुंडागर्दी. सीनियर क्रिकेटर और #BCA के जीएम डॉ. सुनील कुमार सिंह के चेहरे पर फेंकी स्याही. राजद नेता अमित यादव के नेतृत्व में आये थे उत्पाती. #BiharNews #BCCI @JayShah pic.twitter.com/F4iZ1uY1oI
— FirstBiharJharkhand (@firstbiharnews) October 7, 2023