किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम
13-Sep-2022 04:47 PM
BEGUSARAI : खबर बेगूसराय से आ रही है, जहां पेशी के दौरान एक कैदी पुलिस को चकमा देकर कोर्ट परिसर से फरार हो गया। इस घटना के बाद पुलिसकर्मियों में अफरा-तफरी मच गयी। हालांकि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कोर्ट की घेराबंदी कर फरार कैदी को गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने राहत की सांस ली।
दरअसल, तेघड़ा थाना क्षेत्र के गौरा गांव निवासी कैदी अमित कुमार उर्फ मन्नू पिछले 7 साल से हत्या के एक मामले में बेगूसराय जेल में बंद है। मंगलवार को पुलिस अभिरक्षा में उसे कोर्ट में पेशी के लिए लाया गया था। पुलिसकर्मी उसे लेकर कोर्ट जा ही रहे थे कि इसी बीच कैदी उन्हें चकमा देकर हथकड़ी के साथ फरार हो गया। फिर क्या था पुलिसकर्मियों के हाथ पांव फूलने लगे।
कैदी के फरार होने की सूचना मिलते ही कोर्ट में मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। हालांकि पुलिसकर्मियों ने तत्काल कोर्ट परिसर की घेराबंदी की और भाग रहे कैदी को खदेड़ कर पकड़ लिया। हाजत प्रभारी ने बताया कि कैदी को न्यायालय से पेशी के लिए कोर्ट लाया गया था तभी वह पुलिसकर्मियों को चकमा देकर भाग गया लेकिन उसे घेराबंदी कर कुछ देर में ही पकड़ लिया गया है।