1 अप्रैल से इनकम टैक्स में होंगे ये बड़े बदलाव, टैक्सपेयर्स की जेब पर पड़ेगा सीधा असर 1 अप्रैल से इनकम टैक्स में होंगे ये बड़े बदलाव, टैक्सपेयर्स की जेब पर पड़ेगा सीधा असर Bihar News: बिहार के एक CO ने दाखिल खारिज में किया बड़ा खेल, हिम्मत तो देखिए- विभाग ने 4 बार शो-कॉज पूछा पर नहीं दिया जवाब, अब पांचवी बार... BIHAR NEWS : भागने पर भड़के CM नीतीश ! काहे भाग रही है...तो हम बंद कर दें? देखिए न उधर कैसे 2-4 गो भाग रहा है बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई: 14 महीनों में 232 से अधिक केस दर्ज, हर डेढ़ दिन में एक मुकदमा; निगरानी-SVU-EOU का शिकंजा बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई: 14 महीनों में 232 से अधिक केस दर्ज, हर डेढ़ दिन में एक मुकदमा; निगरानी-SVU-EOU का शिकंजा दहेज के लिए महिला की पीट-पीटकर हत्या, वारदात के बाद पति और ससुराल वाले घर छोड़कर फरार दहेज के लिए महिला की पीट-पीटकर हत्या, वारदात के बाद पति और ससुराल वाले घर छोड़कर फरार 170 दिन बाद सोनम वांगचुक को राहत, केंद्र ने हटाया NSA; जोधपुर जेल से जल्द होगी रिहाई पटना के पास बनेगी बेंगलुरु मॉडल ‘इलेक्ट्रॉनिक सिटी’, एक लाख लोगों को रोजगार मिलने की संभावना
09-Dec-2023 11:34 AM
By Dheeraj Kumar
JAMUI: खबर जमुई से आ रही है, जहां बदमाशों ने एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी। घटना शुक्रवार देर शाम की बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर खैरा थाना और गरही थाना की पुलिस ने पहुंचकर मामले की छानबीन की। घटना गरही थाना क्षेत्र के हरखाड़ पंचायत के काला रोड गिरिवर पहाड़ी के रास्ते के पास की है।
मृतक युवक की पहचान विनोद साह 25 वर्षीय बेटे राहुल कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बीते 6 दिसंबर को राहुल कोर्ट में एक केस की तारीख पर आया था। कोर्ट में पेश होने के बाद उसने अपने वकील से मिलकर जमुई स्टेशन पहुंचने की जानकारी दी थी। फिर उसने अपने मौसा को फोन पर जानकारी दी कि लेट हो गया है ऐसे में वह खगड़िया नहीं आ रहा है और अपने घर बालू घाट सुल्तानगंज जा रहा है। इसके बाद राहुल का मोबाइल ऑफ हो गया, जो पूरी रात मोबाइल बंद रहा।
मृतक युवक मौसा के घर खगड़िया में रहकर इंटरमीडिएट की पढ़ाई कर रहा था। मोबाइल बंद होने के बाद परिजनों को तरह तरह की शंका होने लगी। परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। एफआईआर दर्ज होने के बाद मोबाइल लोकेशन के आधार पर बताया गया कि उसका मोबाइल खैरा थाना क्षेत्र में है। इसकी जानकारी जमुई थाना को दी गई और शनिवार की सुबह रोहित के हत्या की जानकारी पुलिस ने परिजनों को दी। परिजनों ने पुरानी दुश्मनी को लेकर हत्या की आशंका जताई है और जमुई के ही एक युवक पर हत्या करने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले के छानबीन में जुट गई है।