Patna Metro : पटना मेट्रो कॉरिडोर-2: रेलवे से NOC मिलने के बाद मोइनुल हक स्टेडियम से राजेंद्र नगर टर्मिनल तक तेज हुआ काम LPG Cylinder : PNG कनेक्शन वालों को LPG सरेंडर करना होगा! गैस संकट के बीच सरकार का बड़ा आदेश मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी
25-Mar-2023 12:18 PM
By RAMESH SHANKAR
SAMASTIPUR: बड़ी खबर समस्तीपुर से आ रही है, बेखौफ बदमाशों ने एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए।गोली की आवाज सुनकर जबतक ग्रामीण मौके पर पहुंची शख्स की मौत हो चुकी थी। घटना से गुस्साए मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। घटना बंगरा थाना के डीह सरसौना गांव की है।
मृतक की पहचान सरसौना गांव निवासी 50 वर्षीय मो. जफरूल हक के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक जफरूल हक समस्तीपुर कोर्ट में निजी तौर पर मुंशी का काम करता था। जफरूल अपने घर से निकला ही था कि कुछ दूर जाने के बाद सुनसान जगह पर पहले से घात लगाए अपराधियों ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। बाद में उसी रास्ते से गुजर रहे राहगीरों ने उसे मृत अवस्था मे देखकर आसपास के लोगों को जानकारी दी। इस बात की जानकारी जैसे ही मृतक के परिजनों को मिली परिवार में कोहराम मच गया।
गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। घटनास्थल से पुलिस ने गोली का खोका भी बरामद किया है। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। ग्रामीणों की मानें तो इलाके में चल रहे अवैध बूचड़खाने को हटाने के लिए मृतक ने कई बार अधिकारियों से शिकायत की थी, जिसकी वजह से मृतक इस कारोबार में लगे लोगों के निशाने पर था।