Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल
08-Apr-2023 08:09 AM
By First Bihar
GAYA : बिहार में एक बार फिर से कोरोना के मामले बढ़ने लगे हैं। कोरोना के खतरनाक नए वैरिएंट की दस्तक के बाद अब प्रदेश में एक कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत भी हो गयी है। यह मरीज गया का रहने वाला बताया जा रहा है। यह एक 70 वर्षीय महिला बताई जा रही है। राज्य में पिछले 24 घंटे के अंदर बिहार में कोरोना के 20 मरीज मिले हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, गया के मगध मेडिकल अस्पताल में भर्ती एक कोरोना संक्रमित 70 वर्षीया महिला की शुक्रवार को मौत हो गयी। वह जिले के मखदुमपुर की रहनेवाली बताई जा रही है। इसको लेकर सिविल सर्जन ने बताया कि. महिला को दो दिन पहले ही सांस लेने में दिक्कत व कई तरह की बीमारियों को लेकर हॉस्पिटल आई थी। जिसके बाद इसका कोरोना जांच करवाया गया तो वो संक्रमित मिली। फिलहाल इसका जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए सैंपल भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही सही कारण का पता चल सकेगा। जबकिजिले में चार और कोरोना संक्रमित मिले है।
बताया जा रहा है कि, कोरोना मरीजों की संख्या अब लगातार बढ़ने लगी है। पटना समेत आठ जिलों में कुल 20 मरीज मिले। सूबे में कोरोना के कुल 76 सक्रिय मरीज अब हो गये हैं। इससे पहले भी ओमिक्रॉन के नए वैरिएंट omicron variant xbb 1.16 से भी संक्रमित मरीज बिहार में पाए जा चुके हैं। सासाराम की एक महिला को इस वायरस से संक्रमित पाया गया था।
आपको बताते चलें कि, बिहार में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखकर अब स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से अस्पतालों को गाइडलाइन जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही कोविड टेस्ट अब तेज कर दिए गए हैं जबकि बिना मास्क के अब अस्पतालों में एंट्री पर रोक लगा दी जा रही है।