ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल

बिहार : कंटेनर ने ऑटो में पीछे से मारी टक्कर, एक छात्रा की मौत; 4 लोग घायल

09-Oct-2023 01:30 PM

By First Bihar

GAYA : बिहार में सड़क हादसों के मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन देखने को मिलता हो जिस दिन सड़क हादसे की वजह से लोगों की जान नहीं जाती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला गया से निकल कर सामने आ रहा है। जहां एक कंटेनर ने ऑटो में पीछे से टक्कर मार दी है। जिसमें एक छात्रा की मौत हो गई। जबकि 4 लोग बुरी तरह से घायल हो गए हैं। 


मिली जानकारी के अनुसार, बाराचट्टी थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे-2 पर सोमवार सुबह सड़क हादसे में छात्रा की मौत हो गई जबकि ऑटो में बैठे अन्य चार लोग बुरी तरह घायल हो ग।  मृतक छात्रा की पहचान सोमिया गांव निवासी 13 वर्षीय छात्रा पूनम कुमारी के रूप में हुई है। छात्रा की मौत कर बाद पूरे गांव में कोहराम मचा है। घटना के बाद कंटेनर के साथ ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है। 


वहीं, इस घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई है। जिसके बाद ग्रामीणों की मदद से ऑटो से घायलों को बाहर निकाला गया और बेहतर इलाज के लिए गया के अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया। इस हादसे में अरविंद कुमार, रामदेव ठाकुर,रामचंद्र ठाकुर और अजीत कुमार बुरी तरह घायल हुए हैं। जिनका फिलहाल अस्पताल में इनका इलाज चल रहा है। 


बताया जा रहा है कि, ऑटो के पीछे से कंटेनर ने जोरदार टक्कर मार दी। उसके बाद आवाज सुनकर स्थानीय ग्रामीण दौड़ पड़। जिसके बाद देखा कि  प्रतिदिन की तरह की छात्राएं कोचिंग जाने के लिए ऑटो पर बैठकर जा रही थीं तभी तेज रफ्तार से आ रही कंटेनर ने ऑटो को पीछे से टक्कर मार द। इस  घटना के बाद कंटेनर चालक ने वाहन के साथ भागने की कोशिश की। हालांकि सूर्य मंडल चेक पोस्ट पर वाहन को पकड़ लिया गया। 


उधर, इस मामले को लेकर बाराचट्टी थानाध्यक्ष रूपेश कुमार सिन्हा ने बताया कि सड़क हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल की जांच पड़ताल की और छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। इस मामले में कंटेनर के ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है। मौके से कंटेनर को भी जब्त कर लिया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।