अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
31-Oct-2020 11:50 AM
PATNA: बिहार विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं मिलने पर बागी हुए कांग्रेसी नेताओं को बिहार प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा ने चेताया हैं. झा ने कहा है कि अपना उम्मीदवारी वापस ले नहीं तो अनुशासनहीनता के आरोप में सस्पेंड होंगे.
6 साल के लिए होंगे सस्पेंड
बागी बनकर चुनाव में उतरे नेताओं को झा ने कहा है कि वह अपना बागी नेता अपना उम्मीदवार वापस लेकर महागठबंधन के उम्मीदवारों के लिए काम और समर्थन करें. महागठबंधन के उम्मीदवारों को जिताने के लिए काम करे. अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आपको पार्टी से 6 साल के लिए सस्पेंड कर दिया जाएगा.
जिला से मांगी गई बागियों की सूची
कांग्रेस ने अपने बागी नेताओं के बारे में जानकारी मांगी है. इसको लेकर सभी जिला अध्यक्षों को बागी नेताओं के बारे में जानकारी देने के लिए बोला गया है. उसके बाद सभी बागियों पर गाज गिरना तय माना जा रहा है. बता दें कि बीजेपी भी अपने कई विधायकों समेत 30 से अधिक नेताओं को पार्टी से निकाल दिया है. राजद और जदयू भी अपने बागी नेताओं पर कार्रवाई कर चुकी है.