ब्रेकिंग न्यूज़

परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन “तुमसे सुंदर तो मेरी कामवाली है…” SHO का महिला के साथ अभद्र व्यवहार, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप मुजफ्फरपुर: सादे लिबास में पुलिस की पैनी नजर, हथियार सहित युवक गिरफ्तार बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: ऑटो चालक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार

Home / news / बिहार : कांग्रेस के जारी किया नए जिलाध्यक्षों की लिस्ट, भूमिहार और ब्राह्मणों...

बिहार : कांग्रेस के जारी किया नए जिलाध्यक्षों की लिस्ट, भूमिहार और ब्राह्मणों को मिली तरहजी

25-May-2023 09:00 AM

By First Bihar

PATNA : देश में आगामी साल लोकसभा का चुनाव होना है। इसको लेकर सभी राजनीतिक पार्टी सभी से ही एक्टिव हो गयी है। सभी प्रमुख दलों के तरफ से लगातार सांगठनिक अस्तर पर फेर- बदल किया जा रहा है। इसी कड़ी में अब बिहार कांग्रेस पार्टी के तरफ से नए  जिला अध्यक्षों की लिस्ट जारी कर दी है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने राज्य के 39 जिलों के पार्टी प्रमुखों के नामों का ऐलान किया है। इस लिस्ट में कांग्रेस के तरफ से विशेष तौर पर भूमिहार और ब्राह्मणों चेहरों को तरजीह दी है। इसके साथ ही राजपूत और मुस्लिमों पर भी दांव लगाया गया है, जबकि जिलाध्यक्षों की लिस्ट में दलित और पिछड़ा वर्ग के चेहरों की कमी है। जबकि इस लिस्ट में महज सिर्फ दो महिलाओं को शामिल किया गया है।


दरअसल, बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी ने बुधवार देर रात 39 संगठनात्मक जिलों के अध्यक्षों के नाम घोषित किए हैं। पटना महानगर से शशि रंजन को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। पटना ग्रामीण 1 से सुमीत कुमार सनी और पटना ग्रामीण 2 से रघुनंदन पासवान को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं, भागलपुर से परवेज जमाल, मुजफ्फरपुर से अरविंद मुकुल, दरभंगा से सीताराम चौधरी, गया से गगन कुमार मिश्रा को जिम्मेदारी दी गई है। इसके आलावा बक्सर में अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मनोज पाण्डेय बनाए गए हैं। इससे पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता के के तिवारी के पुत्र बक्सर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष थे।


बिहार कांग्रेस के तरफ से जो लिस्ट जारी किया गया है। उसमें पश्चिमी चंपारण - भरत भूषण दुबे,पूर्वी चंपारण - शशि भूषण राय, मुजफ्फरपुर - अरविंद मुकुलसीतामढ़ी - कमलेश कुमार सिंह, गोपालगंज - ओमप्रकाश गर्ग, मधुबनी - मनोज मिश्रा, दरभंगा - सीताराम चौधरी,समस्तीपुर - अबु तमीम,सहरसा - मुकेश झा,सुपौल - विमल यादव, मधेपुरा - सतेंद्र कुमार यादव,अररिया - जाकिर हुसैन,पूर्णिया - नीरज सिंह,किशनगंज - इमाम अली, कटिहार - सुनील यादव,भागलपुर - परवेज जमाल, बांका - कंचना सिंह,मुंगेर - अजय सिंह, लखीसराय - अमरीश कुमार अनीस, शेखपुरा - सर्यजीत सिंह, जमुई - राजेंद्र सिंह, बेगूसराय - अभय कुमार सरजंत, नालंदा - लवि ज्योति, पटना महानगर - शशि रंजन,पटना ग्रामीण 1 - सुमीत कुमार सनी, पटना ग्रामीण 2 - रघुनंदन पासवान, भोजपुर - अशोक राम, बक्सर - मनोज कुमार पांडेय,  रोहतास - कन्हैया सिंह,  कैमूर - सुनील कुशवाहा, गया - गगन कुमार मिश्रा,  जहानाबाद - गोपाल शर्मा,अरवल- धनंजय शर्मा,औरंगाबाद - राकेश कुमार सिंह  नवादा - सतीश कुमार,सारण - अजय कुमार सिंह,वैशाली - मनोज शुक्ला,सीवान - बिदु भूषण पांडेय,शिवहर - नूरी बेगम। 


आपको बताते चलें कि, कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव 2024 को ध्यान में रखते हुए बिहार में जिलाध्यक्षों की नियुक्ति में भूमिहार और ब्राह्मणों को तरजीह दी है। सबसे ज्यादा 11 जिलों में भूमिहार और 8 में ब्राह्मणों को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा राजपूत समाज से 6 और पांच मुस्लिम जिलाध्यक्ष बने हैं। साथ ही 4 यादव और 3 दलित चेहरे को शामिल किया गया है। कायस्थ और कुशवाहा समाज से एक-एक जिलाध्यक्ष बने हैं।