दिल्ली में महिला ने काटा लिव-इन पार्टनर का प्राइवेट पार्ट, बिहार के कटिहार जिले के लिए रवाना हुई पुलिस सिमराहा गोलीकांड में शामिल दो और शूटर गिरफ्तार, दो लाख में हुआ था सौदा पटना के करबिगहिया स्थित एक घर में लगी आग: लकवा ग्रस्त महिला की झुलसकर मौत, एक बुजुर्ग घायल 27 साल बाद थलपति विजय की पत्नी संगीता ने मांगा तलाक, एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप बिहार पुलिस सप्ताह पर बगहा पुलिस केंद्र में लगा रक्तदान शिविर: कई पुलिस कर्मियों ने किया ब्लड डोनेट, कहा- रक्तदान महादान मुजफ्फरपुर में 12 लाख की कपड़ा चोरी का खुलासा, पूर्वी चंपारण से दुकानदार गिरफ्तार Bird Flu in Patna: पटना में बर्ड फ्लू की पुष्टि से हड़कंप, संक्रमित क्षेत्र में हजारों मुर्गियां मारी गईं; एक सप्ताह के लिए Zoo बंद Bird Flu in Patna: पटना में बर्ड फ्लू की पुष्टि से हड़कंप, संक्रमित क्षेत्र में हजारों मुर्गियां मारी गईं; एक सप्ताह के लिए Zoo बंद बांका में ‘विकसित भारत युवा संसद 2026’ का आयोजन, 132 युवाओं ने लिया भाग बिहारियों को बड़ी राहत: होली के लिए पहले दिन 51 बसों का हुआ परिचालन, तीन दिन में हजारों प्रवासी पहुंचे घर
01-Feb-2023 11:33 AM
By First Bihar
BHAGALPUR: भागलपुर कांग्रेस विधायक दल के नेता अजीत शर्मा ने उपेंद्र कुशवाहा पर निशाना साधा है. कुशवाहा पर निशाना साधते हुए कहा... बीजेपी के दबाव में आकर जनता को गुमराह ना करें. उन्होंने कहा कि उपेंद्र कुशवाहा बीजेपी के दबाव में आकर इस तरह का बयान दे रहे हैं. वही उपेंद्र कुशवाहा के द्वारा हिस्सेदारी की मांग किए जाने के सवाल पर उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि किस बात की हिस्सेदारी, बिहार की जनता ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को चुना है. जनता उनसे हिसाब मांग सकती है. उन्हें किस बात की हिस्सेदारी दी जाएगी.
वहीं उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समाधान यात्रा के दौरान घूम घूम कर विकास का जायजा ले रहे हैं, और बिहार के विकास में लगातार काम कर रहे हैं. वही उपेंद्र कुशवाहा पर कार्रवाई के सवाल पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष को इसको लेकर देखना है. साथ ही बिहार के विकास को भी देखना है. उन्हें जनता को जवाब देना होता है.
आपको बता दे उपेंद्र कुशवाहा CM नीतीश कुमार पर प्रेस कांफ्रेंस कर उनपर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि उन्हें MLC बनाकर लॉलीपॉप थमा दिया गया. उन्हें ऐसे पड़ का लालच नहीं है. उन्होंने कहा मैंने केंद्रीय मंत्री का पद छोड़ा था. नीतीश जी ने लालू यादव से 1994 में हिस्सा मांगा था, उसी तरह उन्हें अब अपनी हिस्सेदारी चाहिए. हिस्सा लिए बगैर खाली हाथ मैं कहीं नहीं जाने वाला.