ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / news / बिहार में कोबरा के साथ स्टंट करना शख्स को पड़ा भारी, पलटकर किया...

बिहार में कोबरा के साथ स्टंट करना शख्स को पड़ा भारी, पलटकर किया ऐसा वार कि..

04-Mar-2023 03:09 PM

By SONU

NAWADA: देश के अलग-अलग क्षेत्रों से सांप के साथ खिलवाड़ करने और उसमें जान गंवाने के मामले सामने आते रहे हैं। ताजा मामला नवादा से सामने आया है, जहां कोबरा के साथ स्टंट करना एक युवक को इतना महंगा पड़ गया कि उसे इसकी कीमत अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। युवक के घर में सांप निकला था, जिसे उसने पकड़ लिया और गले में लपेट कर घूमने लगा। इसी दौरान सांप ने उसे डंस लिया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना गोविंदपुर थाना के हरनारायणपुर गांव की है।


दरअसल, हरनारायणपुर गांव निवासी दिलीप यादव के घर में सांप निकला था। दिलीप यादव ने दिलेरी दिखाते हुए सांप को पकड़ लिया और उसे गले में लपेटकर घूमने लगा। गांव और परिवार के लोगों ने दिलीप को ऐसा करने से बहुत रोका लेकिन उसने किसी की बात नहीं मानी। युवक गले में सांप को लपेटे हुए गांव के शिव मंदिर के पास पहुंचा था। शिव मंदिर में जाकर युवक ने भोलेनाथ को सर झुका कर प्रणाम किया। इसी दौरान सांप ने युवक को काट लिया। सांप के काटने से युवक के पूरे शरीर में जहर फैल गया और वह मंदिर में ही बेहोश हो गया। 


इस घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में ग्रामीणों बेहोशी की हालत में उसे लेकर सदर अस्पताल पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक के मौत के बाद उसके परिजनों में कोहराम मच गया है। ग्रामीणों ने बताया कि, जब युवक को सांप ने काट लिया तो सांप को छोड़ दिया और जख्मी हालत में युवक बोल रहा था कि, 'सांप को मत मारो नहीं तो हम मर जायेंगे'।