ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / news / Bihar Co News: बिहार की दो महिला CO ने किया बड़ा खेल...पोल खुलने...

Bihar Co News: बिहार की दो महिला CO ने किया बड़ा खेल...पोल खुलने पर मिला यह दंड

27-Dec-2024 07:56 PM

By First Bihar

Bihar Co News: बिहार की दो महिला अंचल अधिकारियों ने बड़ा खेल किया.आरोप साबित होने पर राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने दोनों महिला अंचल अधिकारियों को दंड दिया है.

नवादा सदर की तत्कालीन राजस्व अधिकारी शिवानी सुरभि ने ऑनलाइन दाखिल-खारिज के कुछ मामलों को एक बार अस्वीकृत कर दिया. इसके बाद उसी दस्तावेज को फिर से स्वीकृत कर दाखिल खारिज किया. शिकायत के बाद राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने आरोप गठन कर कार्यवाही संचालित की.जांच में आरोप सही पाया गया. पाया गया कि महिला अधिकारी ने निजी स्वार्थ के लिए किसी व्यक्ति विशेष को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से यह खेल किया है. लिहाजा शिवानी सुरभि जो वर्तमान में रुपौली की अंचल अधिकारी हैं, इन्हें संचयी प्रभाव के बिना दो वेतन वृद्धि पर रोक का दंड अधिरोपित किया है.

वहीं, अरवल जिले के कलेर की तत्कालीन अंचल अधिकारी रूबी कुमारी ने भी ऐसा ही खेल किया था. इन्होंने ऑनलाइन दाखिल खारिज के कुछ मामलों को एक बार अस्वीकृत कर दिया , फिर उसी दस्तावेज को स्वीकृत करते हुए दाखिल खारिज कर दिया. विभागीय जांच में पाया कि उन्होंने निजी स्वार्थ के लिए ऐसा किया है. ऐसे में अरवल की तत्कालीन अंचल अधिकारी रूबी कुमारी जो वर्तमान में समस्तीपुर के बिथान अंचल की अंचल अधिकारी हैं, इन्हें संचई प्रभाव के बिना दो वेतन वृद्धि पर रोक का दंड लगाया गया है.