ब्रेकिंग न्यूज़

RailOne App : अब घर तक छोड़ेगी रेलवे! इस ऐप से टिकट के साथ बुक करें टैक्सी, रेलवे की नई सुविधा ने बदला सफर का तरीका Zomato से खाना मंगवाना हुआ महंगा, हर ऑर्डर पर अब देनी होगी इतनी प्लेटफॉर्म फीस, जानिए ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार Income Tax Rules 2026 : 1 अप्रैल से बदल जाएंगे इनकम टैक्स के नियम! HRA, बच्चों के भत्ते और गिफ्ट पर बड़ा अपडेट, सैलरी वालों को जानना जरूरी बिहार में शराबबंदी का सच: जहरीली शराब पीने से युवक की हालत गंभीर, अब उठ रहा यह सवाल 'मॉडल' पर महाभारत ! भाजपा की भद्द पिटवाने के बाद बैकफुट पर प्रवक्ता, विवाद बढ़ने और JDU से करारा जवाब मिलने के बाद पोस्ट किया डिलीट... दिल्ली पुलिस की बिहार में छापेमारी, पीएम मोदी की AI से आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने वाले युवक को दबोचा दिल्ली पुलिस की बिहार में छापेमारी, पीएम मोदी की AI से आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने वाले युवक को दबोचा Bihar News : दो मासूमों से छिन गई मां! घर में घुसकर महिला की हत्या, जमीन विवाद बना मौत की वजह

Home / news / बिहार : सिगरेट पीने से टोका तो अपराधियों ने दुकानदार पर चलायी गोली,...

बिहार : सिगरेट पीने से टोका तो अपराधियों ने दुकानदार पर चलायी गोली, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

23-Dec-2021 07:53 AM

SAHARSA : इस वक्त खबर सहरसा से आ रही है . जहां दुकान के पास सिगरेट पीने से मना करना दुकानदार को महंगा पड़ गया. सिगरेट पीने से मना करने पर बदमााशों ने दुकानदार पर फायरिंग कर दी. हालांकि इस फायरिंग में दुकानदार बाल-बाल बच गया. घटना से आक्रोशित लोगों ने सड़क को जाम कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया.


दरअसल ताजा मामला सहरसा के सदर थाना क्षेत्र के तिवारी टोला चौक के समीप का है. जहां चौक के समीप एक कपड़ा स्त्री के दुकान के सामने तीन युवक सिगरेट पी रहा था. जिसका विरोध स्त्री कर रहे दुकानदार शंकर कुमार ने किया. जिसके बाद सिगरेट पी रहे मनबढू युवकों ने दुकानदार शंकर कुमार को धमकी देकर चले गए। थोड़ी देर बाद हथियार से लैस होकर तीन अपराधी आया और गोली चलाना शुरु कर दिया.


इस घटना के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और सहरसा-मधेपुरा मुख्य मार्ग एनएच 107 को तिवारी टोला चौक के समीप जामकर दिया. और टायर जलाकर पुलिस-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करने लगे. इधर घटना की जानकारी सदर थाना पुलिस को दी गई. जिसके बाद घटनास्थल पर पहुँची पुलिस ने आक्रोशित लोगों को शांत कराया और जल्द से जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी का आश्वासन देकर जाम को हटवाया.