ब्रेकिंग न्यूज़

नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर’ पर विवाद के बाद एक्शन, YouTube से हटाया गया ‘बवाली’ सॉन्ग नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर’ पर विवाद के बाद एक्शन, YouTube से हटाया गया ‘बवाली’ सॉन्ग मोतिहारी में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, PHC का बड़ा बाबू 10 हजार घूस लेते गिरफ्तार Bihar में शराबबंदी कानून को ठेंगा! शराब की बोतल और कट्टा लेकर नाचते दिखे बाराती, वीडियो वायरल ईद और बिहार दिवस को लेकर गांधी मैदान में तैयारियां तेज, 17 मार्च से आमलोगों की एंट्री बंद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा का चौथा चरण, भागलपुर को मिली 441.32 करोड़ की योजनाओं की सौगात पटना के मसौढ़ी में मंदिर से करोड़ों की अष्टधातु मूर्तियां चोरी, 100 साल पुरानी प्रतिमाएं गायब Bihar LPG Crisis: गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई, कई अवैध सिलेंडर जब्त मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को मिला राज्यसभा चुनाव में जीत का सर्टिफिकेट, संजय झा ने शेयर की तस्वीर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को मिला राज्यसभा चुनाव में जीत का सर्टिफिकेट, संजय झा ने शेयर की तस्वीर

Home / news / बिहार चुनाव में महंगाई बना मुद्दा, कांग्रेस ने प्याज पर की घेरेबंदी

बिहार चुनाव में महंगाई बना मुद्दा, कांग्रेस ने प्याज पर की घेरेबंदी

24-Oct-2020 11:01 AM

PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव में महंगाई एक बड़ा मुद्दा बनते जा रहा है. कांग्रेस ने बिहार चुनाव में महंगाई को मुद्दा बनाकर बीजेपी और एनडीए पर हमला बोला है. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज एनडीए के ऊपर जोरदार हमला बोला है. भूपेश बघेल ने कहा है कि केंद्र सरकार के काले कानून की वजह से आज लोग महंगाई की मार झेल रहे हैं.

भूपेश बघेल ने कहां है कि प्याज की कीमतें आसमान छू रही हैं और अब सरकार इस को नियंत्रण में करने के लिए अलग से आदेश जारी कर रही है. बिहार सहित अन्य राज्यों में उपचुनाव को देखते हुए एनडीए सरकार दिखावे की कार्यवाई कर रही है. जबकि हकीकत यह है कि सरकार ने नए किसान कानून को पूंजीपतियों के फायदे के लिए लागू किया है. यह काला  कानून देश के आम आदमी की कमर तोड़ रहा है.

भूपेश बघेल ने कहा है कि बीजेपी ने सरकार में रहते एक एयरपोर्ट बनाने का काम भले न किया हो लेकिन सारे एयरपोर्ट को निजी हाथों में बेचने का काम जरूर किया. भूपेश बघेल ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों का खामियाजा देश की आम जनता उठा रही है और बीजेपी लगातार लोगों को ठगने का काम कर रही है.