मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप: बिहार में 15 दिन के मासूम की तकिये से मुंह दबाकर हत्या, इलाके में हड़कंप Bihar News : बिहार में 4 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, दो DSP भी बदले गए; देखें पूरी लिस्ट अब इंतजार हुआ खत्म! बिहार के किसानों को बिना झंझट सिर्फ 15 मिनट में मिलेगा लाखों रुपये, जानें आसान तरीका Bihar Politics : चाह कर भी बागी विधायक को खुद से दूर नहीं कर सकते तेजस्वी ! JDU नेता का चैलेंज, बोले - हिम्मत हैं तो करें RJD से निष्काषित Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़ EV बनी मौत की सौदागर: अचानक घर में लगी आग, फिर फटने लगे LPG सिलेंडर, 7 लोग जिंदा जले Airline Rules : अब फ्लाइट में पसंदीदा सीट चुनने के लिए नहीं देना होगा पैसा! सरकार का बड़ा फैसला, यात्रियों को मिली राहत BIHAR NEWS : 'तेजस्वी ने जानबूझकर भूमिहार को बलि का बकरा बना दिया ...', बोले BJP विधायक - हार तय थी तो परिवार से नहीं उतारा कैंडिडेट Road Project : पटना में ट्रैफिक से राहत! इस इलाके में बनेगी फोरलेन सड़क, 5 लाख लोगों को बड़ा फायदा BIHAR News : एलपीजी पर सख्ती: बिना e-KYC नहीं मिलेगा गैस सिलिंडर, कालाबाजारी पर सरकार का बड़ा एक्शन
16-Jan-2020 06:15 PM
By Niraj Kumar
PATNA:कांग्रेस तेजस्वी को सीएम कैंडिडेट का क्लियरेंस देने के मूड में कतई नहीं दिख रही। कांग्रेस के नेता इस पर रटा रटाया ही जवाब दे रहे हैं। बल्कि अब तो कांग्रेस पिछली बार के मुकाबले ज्यादा सीटें झटकने की चाहत रखती दिख रही है। कांग्रेस इस बार ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ने के मूड में है।
कांग्रेस ने बिहार में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कहा है कांग्रेस का नेता कौन होगा यह निर्णय आलाकमान लेगी । आरजेडी के सीएम कैंडिडेट के उम्मीदवार तेजस्वी के बनने के बाद कांग्रेस ने कहा कि यह उनका सीएम कैंडिडेट हो सकता है मगर कांग्रेस का कैंडिडेट कौन होगा इसका फैसला आलाकमान करेगा । लेकिन कांग्रेस अभी बिहार के सभी विधानसभा सीटों पर अपनी तैयारी कर रही है।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा ने कहा कि बिहार में महागठबंधन का नेता कौन होगा यह आपस में बैठकर चर्चा होगी। उसके बाद जो भी निर्णय होगा वह आलाकमान को सूचित कर दिया जाएगा जिसके बाद जो भी महागठबंधन का नेता तय होगा।उसी के नेतृत्व में आगामी बिहार विधानसभा का चुनाव लड़ा जाएगा। वहीं मदन मोहन झा ने कांग्रेस की मंशा की ज्यादा सीटों पर लड़ने की मंशा जाहिर करते हुए कहा कि इस चुनाव में कांग्रेस की स्थिति महागठबंधन के अंदर सीटों के लिहाज से अच्छी होगी।
मदन मोहन झा ने कहा कि पूरे देश में गठबंधन का दौर चल रहा है उसमें हम लोग इंकार नहीं कर सकते कि हम लोग गठबंधन में चुनाव लड़ेंगे लेकिन वह परिस्थिति क्या होता है वह समय पर निर्भर करेगा।वहीं उपेंद्र कुशवाहा के आगामी 24 जनवरी को होने वाले मानव कतार को लेकर प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा ने कहा कि जो भी जनता के हित को लेकर कार्यक्रम होगा और सरकार के खिलाफ होगा उसमें कांग्रेस का समर्थन प्राप्त रहेगा।
वहीं बिहार कांग्रेस कमेटी प्रभारी अजय कपूर ने कहा कि बिहार में जिस तरीके से अराजकता फैली हुई है जिस तरीके से विकास बिहार में होनी चाहिए थी वह देखने को नहीं मिली है।जिसके बाद कांग्रेस फिर से सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी। साथ ही कांग्रेस को बिहार में नए रूप से स्थापित कर बिहार में कांग्रेस की सरकार बनाने का काम करेगी।