24 घंटे में काम पर लौटने वाले अधिकारियों पर नहीं होगी कार्रवाई: विजय कुमार सिन्हा इफ्तार में शामिल हुए मुकेश सहनी, रोजेदारों को दी रमजान की शुभकामनाएं Panorama Heights में भव्य Property Expo 2026, घर खरीदने पर 10% तक खास डिस्काउंट रसोई गैस लदे ट्रक ने स्कूटी सवार को रौंदा, मौके पर ही युवक की मौत, महिला की हालत गंभीर राज्यसभा चुनाव से पहले AIMIM की इफ्तार में शामिल होने पर जीवेश मिश्रा ने साधा निशाना, कहा..हम लोग बिहार को रफ्तार दे रहे हैं और तेजस्वी यादव इफ्तार में लगे हैं TRE-4 के नोटिफिकेशन में देरी से शिक्षक अभ्यर्थियों में भारी नाराजगी, सरकार को दी महाआंदोलन की चेतावनी TRE-4 के नोटिफिकेशन में देरी से शिक्षक अभ्यर्थियों में भारी नाराजगी, सरकार को दी महाआंदोलन की चेतावनी BRABU सीनेट बैठक में हंगामा: VC के फैसलों पर सवाल, रिश्तेदार को सलाहकार बनाने और कॉलेज संबद्धता पर गरमाई बहस छपरा में नाबालिग छात्रा की मौत मामले में नया खुलासा, इंस्टा फ्रेंड से मिलने गई थी लड़की; पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया सच छपरा में नाबालिग छात्रा की मौत मामले में नया खुलासा, इंस्टा फ्रेंड से मिलने गई थी लड़की; पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया सच
24-Oct-2020 05:50 PM
By Pranay Raj
NALANDA : मुख्यमंत्री के गृह जिले नालंदा में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश सिंह बघेल हुंकार भरने के लिए लाव लश्कर के साथ पहुंचे. आपको बता दें कि भूपेश सिंह बघेल महागठबंधन उम्मीदवार गुंजन पटेल के पक्ष में वोट मांगने के लिए छत्तीसगढ़ से नालंदा पहुंचे थे.
छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश सिंह बघेल का महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया और फूलों की बरसात भी की. मुख्यमंत्री भूपेश सिंह बघेल ने खुद ही ट्रैक्टर चलाकर रोड शो किया और किसानों को संदेश दिया. इस दौरान सैकड़ों की संख्या में ट्रैक्टर चालक अपने ट्रैक्टर लेकर इस रोड शो का हिस्सा बने.
मुख्यमंत्री भूपेश सिंह बघेल ने कहा कि इस बार निश्चित तौर पर नालंदा में महागठबंधन के उम्मीदवारों की जीत होगी और बिहार में महागठबंधन की सरकार बनेगी. पूरे बिहार में एक तरफा महागठबंधन की जीत होगी. हालांकि छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश सिंह बघेल के रोड शो में सोशल डिस्टेंस की जमकर धज्जियां उड़ाई गई. और वे भी ट्रेक्टर चलाते वक्त मास्क पहनाना भूल गए.