ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? फर्स्ट बिहार-झारखंड का आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026: डॉक्टरों के सम्मान में सजी गौरवपूर्ण शाम, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी ने किया सम्मानित अब पटना में भी दिखेगी काशी जैसी भव्यता… इन घाटों पर होगी गंगा आरती, जान लीजिए पूरा शेड्यूल बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त बिहार में गैस की ब्लैकमार्केटिंग के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में LPG सिलेंडर जब्त

Home / news / बिहार चुनाव से पहले बीजेपी की टीमों का एलान, पार्टी के इन नेताओं...

बिहार चुनाव से पहले बीजेपी की टीमों का एलान, पार्टी के इन नेताओं के मिली अलग-अलग कमान

05-Sep-2020 03:22 PM

PATNA: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने आज अपनी टीमों का एलान कर दिया है। चुनाव को लेकर बीजेपी ने कई समितियां बनायी हैं जिसमें बीजेपी नेताओं को अलग-अलग जिम्मेवारी दी गयी है। बीजेपी ने आज जो सूची जारी की है उसके मुताबिक बिहार के स्वास्थ्य मंत्री और बीजेपी नेता मंगल पांडेय को चुनाव प्रबंधन समिति का संयोजक बनाया गया है। सह संयोजक की जिम्मेवारी जनक चमार, सम्राट चैधरी और राजेन्द्र गुप्ता को दी गयी है। 

केन्द्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद को प्रचार निर्माण समिति का प्रमुख बनाया गया है। राजीव प्रताप रूड़ी और शाहनवाज हुसैन प्रचार निर्माण समिति में सह प्रमुख की भूमिका में होंगे। सूची के मुताबिक बिहार सरकार में मंत्री और बीजेपी नेता प्रेम कुमार को घोषण पत्र समिति का प्रमुख बनाया गया है। 



नीतीश मिश्रा, मिथिलेश तिवारी और ऋतुराज सिन्हा को सह प्रमुख की जिम्मेवारी दी गयी है। बीजेपी एमएलसी संजय मयूख को मीडिया विभाग का प्रमुख बनाया गया है। विशेष संपर्क समिति की जिम्मेवारी जर्नादन सिंह सिग्रीवाल को बनाया गया है।