अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
01-Sep-2020 12:15 PM
PATNA: बिहार के चुनावी मैदान में असद्दुदीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम भी उतर गयी है। पार्टी की ओर से आज बड़ा एलान किया गया है। पटना में आयोजित प्रेस काॅन्फ्रेंस में एआईएमआईएम के बिहार अध्यक्ष अख्तरूल इमान और हैदराबाद के पूर्व मेयर सह पार्टी के बिहार प्रभारी माजिद हुसैन ने संयुक्त प्रेस काॅन्फ्रेंस कर विधानसभा उम्मीदवारों का एलान किया। पार्टी ने अपनी पहली सूची में 22 जिलों के 32 विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की थी। आज विधानसभा की 18 सीटों के लिए उम्मीदवारों का एलान किया गया।
एआईएमआईएम के नेताओं ने कहा कि पार्टी ने बीजेपी-जेडीयू के खिलाफ अपने उम्मीदवार उतारने का एलान किया है। एआईएमआईएम प्रदेश अध्यक्ष ने बिहार की एनडीए सरकार पर भी हमला किया। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार ने विकास के नाम पर बिहार की जनता के साथ धोखा किया है। बिहार में एनडीए की सरकार है लेकिन बिहार की अब तक विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिला यह बिहार की जनता के साथ धोखा है।
आपको बता दें कि एआईएमआईएम लगातार बिहार में राजनीतिक जमीन मजबूत करने की कवायद में जुटी है। पिछले दिनों एमआईएमआईएम के नेताओं ने बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी से भी मुलाकात की थी।