ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सील बिहार में शर्मनाक वारदात… घर में घुसकर दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का प्रयास, ग्रामीणों ने खदेड़कर आरोपी को दबोचा बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली Bihar News: मुजफ्फरपुर में अपराध की साजिश बेनकाब… पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध हथियार के साथ दो शातिर दबोचे बिहार में सनसनीखेज वारदात… पति और सौतेली मां ने रची खौफनाक साजिश, फांसी पर लटकाने की कोशिश; बच्चों की बहादुरी से बची मां की जान पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज

Home / news / बिहार : चोरों ने एक साथ चार दुकानों में की चोरी, 20 लाख...

बिहार : चोरों ने एक साथ चार दुकानों में की चोरी, 20 लाख रुपए के ज्वेलरी और नकदी किया पार

10-Mar-2022 10:35 AM

NALANDA : बिहार के नालंदा जिले से खबर आ रही है जहां चोरों ने बीती रात एक साथ चार दुकानों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है. इस दौरान अज्ञात चोरों के द्वारा तीन ज्वेलरी की दुकान का ताला तोड़कर करीब 20 लाख रुपए के आभूषण और नकदी की चोरी कर ली साथ ही और एक दूध की दुकान में भी चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है.


घटना बेना थाना इलाके के धमौली बाजार की है जहां बीती चोरों ने इस घटना को अंजाम दिया.  सबसे बड़ी बात यह है कि यह चोरी की घटना पुलिस की गश्ती के दौरान ही हुई है. वहीं इस घटना के बाद स्थानीय दुकानदारों में पुलिस की कार्यशैली के प्रति काफी आक्रोश देखा जा रहा है. सभी दुकानदारों ने स्वेच्छा से घटना के विरोध में अपनी-अपनी दुकानों को बंद किया.


स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि इसके पूर्व में भी इस इलाके में कई दुकानों को निशाना बनाते हुए लाखों रुपए की चोरी की गई है. वहीं इस घटना के बाद सदर डीएसपी डॉ शिब्ली नोमानी थाना अध्यक्ष इलाके में छापेमारी कर रहे हैं.