मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
13-Mar-2023 05:54 PM
By First Bihar
SIWAN: बिहार में चोरों ने पुलिस की नाक में दम कर रखा है। शातिर चोर आए दिन चोरी की घटनाओं को अंजाम देकर पुलिस को अपनी मौजूदगी का एहसास करा रहे हैं। ताजा मामला सीवान के हुसैनगंज से सामने आया है, जहां चोरों ने पूरा का पूरा एटीएम मशीन ही चुरा लिया। SBI के एटीएम मशीन से कुल 28.02 लाख रुपए चुराकर फरार हो गए। SBI का एटीएम हुसैनगंज थाना क्षेत्र के टेढ़ी घाट बाजार में हाजी गुलाम अरशद कैंप्लेक्स में लगा हुआ था। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दरअसल, टेढ़ी घाट स्थित हाजी गुलाम कंप्लेक्स में लगे SBI के एटीएम को चोर लेकर फरार हो गए हैं। बताया जा रहा है कि जब लोग सुबह में टहलने निकले तो देखा कि एटीएम मशीन नहीं है। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी बैंककर्मियों को दी। जिसके बाद बैंककर्मियों ने अपने स्तर से जांच करने के बाद पुलिस को घटना के बारे में बताया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।
बता दें कि, SBI के ATM में शनिवार के दिन 32 लाख रुपए डाले गए थे। जिसके बाद कुछ ग्राहकों ने ATM से पैसे निकाले थे। बताया जा रहा है कि अब भी ATM में 28.02 लाख रुपए बचे थे। जिसे चोरों के द्वारा एटीएम सहित चोरी कर ली गई है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।