BIHAR: नकली शराब फैक्ट्री का खुलासा, दो शराब माफिया गिरफ्तार होली के जश्न के बीच युवक की चाकू गोदकर हत्या, पुरानी रंजिश में वारदात को दिया अंजाम ‘आर्थिक संकट से गुजर रहा बिहार’, VIP चीफ मुकेश सहनी का NDA सरकार पर बड़ा हमला ‘आर्थिक संकट से गुजर रहा बिहार’, VIP चीफ मुकेश सहनी का NDA सरकार पर बड़ा हमला बिहार में प्रेम विवाह के महज छह महीने बाद युवती की गई जान, परिवार ने लगाया हत्या का आरोप मिडिल ईस्ट के देशों में CBSE से जुड़े कितने स्कूल, पढ़ाई जाती हैं कौन सी किताबें? मिडिल ईस्ट के देशों में CBSE से जुड़े कितने स्कूल, पढ़ाई जाती हैं कौन सी किताबें? बिहार में वर्दी वाले भी सुरक्षित नहीं: दारोगा के घर बड़ी चोरी, लाखों के जेवर और कैश लेकर भागे शातिर चोर बक्सर में होली मिलन समारोह: युवा चेतना के सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह हुए शामिल बिहार में सेविका-सहायिका की बंपर बहाली, इस तारिख से शुरू होगी प्रक्रिया, जानिए क्या है अपडेट
07-Mar-2022 10:27 AM
DESK : राज्य में स्टेट हेल्थ सोसाइटी ने सामुदायिक स्वास्थ्य ऑफिसर के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है. इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के जरिए से कम्यूनिटी हेल्थ ऑफिसर के कुल 4000 पदों को भरा जाएगा. बहाली के लिए राज्य स्वास्थ्य समिति ने आवेदन की तिथि बढ़ा दी है. बता दें अब 20 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन लिया जाएगा. जहां पहले अंतिम तिथि 3 मार्च तक ही थी.
बता दें कुल 4050 पदों के लिए वैकेंसी जिसमें सामान्य कैंडिडेट के लिए 936, सामान्य महिलाओं के लिए 499, MBC के 556, एमबीसी महिलाओं के लिए 238, बीसी कैटेगरी के लिए 276, बीसी महिलाओं के लिए 143, एससी के लिए 692, एससी महिलाओं के लिए 214, एसटी के लिए 24 एसटी महिलाओं के लिए 11, डब्लूबीसी के लिए 104, ईडब्लुएस के लिए 250, ईडब्लुएस महिला के लिए 107 सीटें हैं.
बीएससी नर्सिंग, जीएनएम कोर्स किए कैंडिडेट इस पोस्ट के लिए आवेदन कर सकते हैं. उम्र कटऑफ डेट भी बदला गया. साथ ही राज्य स्वास्थ्य समिति ने इस पद के लिए उम्र कटऑफ डेट तथा शैक्षणिक योग्यता कटऑफ डेट भी बदल दिया है. उम्र और शैक्षणिक योग्यता की गणना अब 1 फरवरी 2022 से की जाएगी. पहले यह 1 जनवरी 2022 थी. राज्य स्वास्थ्य समिति की ओर से इस संबंध में नोटिस जारी कर दिया गया है.