ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Police : खाली मिला थाना और ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी? वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश Bihar land survey : बिहार में जमीन सर्वे में लगे अमीनों के लिए सरकार का तोहफा, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने किया बड़ा ऐलान Bihar LPG Crisis 2026: बिहार में रसोई गैस संकट, नया LPG कनेक्शन और डबल सिलेंडर पर जानिए क्या है सरकार का नया आदेश Rajya Sabha Election 2026 : 12 वर्षों के बाद बिहार में वोटिंग की स्थिति, पांचवीं सीट पर रोचक मुकाबला; 16 मार्च को मतदान और परिणाम Bihar News : पटना में आज सैयद अता हसनैन लेंगे बिहार के राज्यपाल पद की शपथ, लोक भवन में होगा समारोह Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू

बिहार: चिमनी कारोबारी का अगवा बेटा सकुशल बरामद, बदमाशों ने बाप-बेटा को किया था किडनैप

10-Feb-2024 10:59 AM

By SAURABH KUMAR

SITAMARHI: बड़ी खबर सीतामढ़ी से आ रही है, जहां 11 दिन पहले अगवा चिमनी कारोबारी के बेटे को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। बदमाशों ने चिमनी व्यवसायी विजय कुमार के बेटे अभिषेक को सोनबरसा से अगवा कर लिया था।


दरअसल, सीतामढ़ी स्थित भारत-नेपाल सीमा इलाके से अपराधियों ने एक चिमनी मलिक विजय कुमार के बेटे का अपहरण कर लिया था। घटना सोनबरसा थाना क्षेत्र के फरछिया के पास घटी थी। चिमनी कारोबारी विजय कुमार अपने बेटे अभिषेक के साथ कहीं जा रहे थे, तभी बदमाशों ने पिता-पुत्र दोनों को अगवा कर लिया हालांकि कुछ देर बाद बदमाशों ने चिमनी मालिक विजय कुमार को छोड़ दिया और अभिषेक को अपने साथ लेकर चले गए थे।


केस दर्ज होने के बाद से ही पुलिस कारोबारी के अगवा बेटे को तलाश कर रही थी। घटनास्थल भारत-नेपाल सीमा होने के कारण आशंका जताई जा रही थी कि बदमाश कारोबारी के बेटे को अगवा कर नेपाल लेकर चले गए होंगे। आखिरकार पुलिस ने कारोबारी के अगवा बेटे को सकुशल बरामद कर लिया है।