ब्रेकिंग न्यूज़

किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम

बिहार : चाची के घर से लौट रही थी नाबालिग लड़की, सुनसान जगह पर दो लड़कों ने कर दिया गंदा काम

09-Apr-2022 12:54 PM

BEGUSARAI : बेगूसराय में एक नाबालिग छात्रा के साथ रेप का मामला सामने आया है। दो नाबालिग छात्रों पर दुष्कर्म का आरोप लगा है। घटना चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र की है। पंचायत के स्तर पर पहले मामले को दबाने की कोशिश की गई। हालांकि पीड़ित छात्रा के परिजनों द्वारा थाने में केस दर्ज कराने के बाद पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि दूसरा पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।


जानकारी के मुताबिक बीते 3 अप्रैल की शाम पीड़ित छात्रा अपनी चाची के घर से अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान पड़ोस के दो लड़के छात्रा को जबरन खेत में ले गए। जहां एक लड़के ने छात्रा के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया जबकि दूसरा उसकी मदद कर रहा था।


पीड़ित लड़की ने घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद मामले को सुलझाने के लिए ग्रामीणों द्वारा पंचायत बुलाई गई। मामले को रफादफा करने की भरपूर कोशिश की गई लेकिन 7 अप्रैल को पीड़िता ने थाने पहुंचकर दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया। 


केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और दूसरे की तलाश में छापेमारी कर रही है। पुलिस ने छात्रा को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस की मानें तो जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा।