Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश BIHAR NEWS : 'दुपट्टा, डांट और पोर्टल की गड़बड़ी…',स्कूल में नहीं दिखी हाजिरी तो DEO ने मांगा जवाब; महिला टीचर ने कहा - सर गर्मी अधिक थी इसी वजह से दुपट्टा सरक ... सिलेंडर बना ‘धुरंधर’: इन्फ्लुएंसर ने आपदा में खोज लिया अवसर, LPG गैस की किल्लत पर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग ‘तुम फेल हो रहे, पैसे दो, पास करवा दूंगा', रिजल्ट से पहले बिहार बोर्ड छात्रों को फोन कर फंसा रहे जालसाज Bihar Education News: शिक्षा विभाग के एक भ्रष्ट अधिकारी को मिला बड़ा दंड, 50 हजार रू घूस लेते हुए थे गिरफ्तार Bihar News : पटना में LPG क्राइसिस पर प्रशासन सख्त, ब्लैक मार्केटिंग पर होगी कड़ी कार्रवाई; DM बोले - लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त
11-Nov-2023 06:48 PM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI: छठ के मौके पर घर आए एक सेना के एक जवान की बेरहमी से हत्या कर दी गई। असम राइफल्स के जवान का शव बेगूसराय के बछवाड़ा थाना क्षेत्र में गोधना गांव में सड़क किनारे से बरामद होने से सनसनी फैल गई है। अज्ञात बदमाशों पहले जवान के हाथ पैर तोड़ दिए और बाद में गला दबाकर हत्या कर दिया।
मृतक जवान की पहचान, विद्यापति नगर थाना क्षेत्र के साहिट वृंदावन गांव निवासी 32 वर्षीय करुणेश कुमार उर्फ चुनचुन सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि करुणेश छठ के मौके पर अपने गांव आया था। शुक्रवार की शाम वह अपनी कार पर सवार होकर घर से निकला था और देर रात पुलिस ने उनकी हत्या की खबर मिली। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।
मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। फिलहाल हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पूरे मामले पर बेगूसराय एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि एफएसएल की टीम को बुलाकर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा की घटना का क्या कारण। इस मामले में पुलिस एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।