Bihar weather news : बिहार में मौसम का बदला मिजाज: कभी ठंड तो कभी तेज धूप, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी मुजफ्फरपुर: फ्लिपकार्ट डिलीवरी बॉय हत्याकांड का मुख्य आरोपी संदीप झा हथियार के साथ गिरफ्तार, बड़ी वारदात की फिराक में था कुख्यात बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, बेगूसराय में किसान की गोली मारकर हत्या मैं डॉक्टर हूं डाकू नहीं: हत्या करवाने का आरोप लगाने पर तेज प्रताप पर बरसे मुकेश रौशन, कहा..डोनाल्ड ट्रम्प से करेंगे शिकायत घूसखोर BDO की गिरफ्तारी के बाद शिकायतकर्ता प्रखंड प्रमुख ने खिंचवाई फोटो, बोलीं..मेरे ही चैंबर में घूस लेते पकड़े गये साहब 18 साल बाद भ्रष्ट JE को एक साल की मिली सजा, 2008 में 3 हजार रूपया रिश्वत लेते हुआ था गिरफ्तार लैंड फॉर जॉब केस में राऊज एवेन्यू कोर्ट पहुंचे तेजस्वी यादव, तेज प्रताप ने जिसे जयचंद बताया वो भी थे साथ बेतिया: बारात गये युवक की पोखर में मिली लाश, इलाके में सनसनी सहरसा: पतरघट पुलिस पर ग्रामीणों ने किया जानलेवा हमला, थानाध्यक्ष सहित कई पुलिसकर्मी घायल Bihar News: रिश्वतखोर BDO को निगरानी ने किया अरेस्ट, प्रखंड प्रमुख से 50 हजार रू घूस लेते हुआ गिरफ्तार.....
02-Sep-2022 01:11 PM
SITAMADHI: सीतामढ़ी जिले से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है, जहां कोचिंग के एक संचालक ने छोटी बहन के सामने ही उसकी बड़ी बहन के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी संचालक शहर में किराये के एक मकान में कोचिंग चलाता था। इस वारदात के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
आरोपी कोचिंग संचालक मधुबनी जिले के सकरी थाना क्षेत्र सागरपुर गांव का रहने वाला प्रभास कुमार है। मेहसौल ओपी अंतर्गत डुमरा रोड में पालीटेक्निक कोचिंग इंस्टीट्यूट में नामांकन के लिए दो बहनें गईं थीं। मौका पाकर प्रभास ने एक छात्रा को नशीला पदार्थ खिला दिया और उसका रेप किया। आरोपी ने छोटी बहन को दूसरे रूम में बंद कर दिया था और बड़ी बहन को अपने हवस का शिकार बनाया।
घटना से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक़ वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों बहनों को रूम में ही बंद कर खुद सीतामढ़ी रेलवे स्टेशन फरार हो गया। होश आते ही पीड़िता ने अपने फोन से अपने एक दोस्त को सूचना दी। दोस्त ने पुलिस को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद एसडीपीओ सदर सुबोध कुमार भी मौके पर पहुंचे। इसके बाद दोनों छात्राओं को बंद कमरे से बाहर निकाला गया। पुलिस ने आरोपी को फ़ोन कर कोचिंग में बुलाया और उसे गिरफ्तार कर लिया।