ईद और बिहार दिवस को लेकर गांधी मैदान में तैयारियां तेज, 17 मार्च से आमलोगों की एंट्री बंद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा का चौथा चरण, भागलपुर को मिली 441.32 करोड़ की योजनाओं की सौगात पटना के मसौढ़ी में मंदिर से करोड़ों की अष्टधातु मूर्तियां चोरी, 100 साल पुरानी प्रतिमाएं गायब Bihar LPG Crisis: गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई, कई अवैध सिलेंडर जब्त मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को मिला राज्यसभा चुनाव में जीत का सर्टिफिकेट, संजय झा ने शेयर की तस्वीर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को मिला राज्यसभा चुनाव में जीत का सर्टिफिकेट, संजय झा ने शेयर की तस्वीर Instagram पर लाइव आकर युवक ने उठाया खौफनाक कदम, पत्नी को लिखा 'I Miss You', पापा से कहा 'माफ करना'… राज्यसभा चुनाव में वोटिंग से गायब कांग्रेस विधायक सुरेंद्र कुशवाहा का आया जवाब, खुद बताया क्यों नहीं किया वोट राज्यसभा चुनाव में वोटिंग से गायब कांग्रेस विधायक सुरेंद्र कुशवाहा का आया जवाब, खुद बताया क्यों नहीं किया वोट Bihar News: CO की हड़ताल,...राजस्व न्यायालयों में केस का अंबार, कैसे हो निबटारा..इसके लिए राजस्व विभाग ने जारी किए 7 तरह के गाइडलाइन, जानें....
27-Jul-2023 11:46 AM
By First Bihar
SHEOHAR: खबर शिवहर से आ रही है, जहां शराब की सूचना पर छापेमारी करने पहुंची पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला बोल दिया। इस हमले में थानेदार समेत 6 से अधिक जवान घायल हो गए हैं। जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने करीब 12 लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है। घटना पुरनहिया थाना क्षेत्र के दोस्तियां उत्तरी वार्ड संख्या 6 की है।
बताया जा रहा है कि पुरनहिया थाने की पुलिस को शराब बनाने और उसके भंडारण की जानकारी मिली थी। इस सूचना के बाद पुलिस एक्शन में आई और देर रात सिविल ड्रेस में पुलिस टीम छापेमारी करने पहुंच गई। देर रात सिविल ड्रेस में पुलिस को घर में देख ग्रामीण आक्रोशित हो गए और पुलिस टीम को घेरकर पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान ग्रामीणों ने पुरनहिया थानाध्यक्ष समेत पुलिस टीम में शामिल जवानों के साथ जमकर मारपीट की।
इस घटना के बाद पूरे गांव में अफरा तफरी मच गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई और गांव की घेराबंदी कर उपद्रवियों पर जमकर लाठियां चटकाई। इस दौरान पुलिस ने एक दर्ज से अधिक हमलावरों को हिरासत में लिया है। उधर, ग्रामीणों की पिटाई से थानेदार समेत अन्य घायल जवानों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति है और पुलिस के डर से कई लोग गांव छोड़कर फरार हो गए हैं।