दहेज के लिए महिला की पीट-पीटकर हत्या, वारदात के बाद पति और ससुराल वाले घर छोड़कर फरार दहेज के लिए महिला की पीट-पीटकर हत्या, वारदात के बाद पति और ससुराल वाले घर छोड़कर फरार 170 दिन बाद सोनम वांगचुक को राहत, केंद्र ने हटाया NSA; जोधपुर जेल से जल्द होगी रिहाई पटना के पास बनेगी बेंगलुरु मॉडल ‘इलेक्ट्रॉनिक सिटी’, एक लाख लोगों को रोजगार मिलने की संभावना पटना के पास बनेगी बेंगलुरु मॉडल ‘इलेक्ट्रॉनिक सिटी’, एक लाख लोगों को रोजगार मिलने की संभावना बिहार में तेज रफ्तार ट्रक और कार की भिडंत, हादसे में पांच लोग घायल, ड्राइवर फरार BIHAR NEWS : मंत्री को सिर्फ एक मिनट ! आप सिर्फ 1 मिनट का समय लेंगे...गागर में सागर भरने का काम करें बिजली बिल के बड़े बकायेदारों पर एक्शन की तैयारी, 31 मार्च तक 200 करोड़ वसूली का लक्ष्य; घर-घर पहुंचेगी टीम बिजली बिल के बड़े बकायेदारों पर एक्शन की तैयारी, 31 मार्च तक 200 करोड़ वसूली का लक्ष्य; घर-घर पहुंचेगी टीम BIHAR NEWS : Begusarai में CM Nitish की सुरक्षा में बड़ी चूक! हेलीपैड पर घुसा बैल, पुलिसकर्मियों में मची अफरा-तफरी
21-Aug-2022 01:28 PM
NALANDA : खबर नालंदा से आ रही है, जहां एक दलित महिला से छेड़खानी का विरोध करने पर जमकर बवाल हुआ है। घटना परबलपुर थाना क्षेत्र के लखमा बिगहा गांव की है। यहां गांव के ही दबंगों ने शौच के लिए गई एक दलित महिला के साथ छेड़खानी करने की, जब महिला के परिजनों ने इस बात का विरोध किया तो दबंगों ने महिला के घर में घुसकर उसके परिजनों के साथ जमकर मारपीट की और फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया है। मारपीट के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
दरअसल, लखमा बिगहा गांव में एक दलित समाज की महिला शौच के लिए घर से बहियार की तरफ गई थी। इसी दौरान वहां पहले से मौजूद दबंगों ने महिला के साथ छेड़खानी की घटना को अंजाम दिया। जब महिला ने छेड़खानी का विरोध किया तो दबंगों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। महिला ने घर पहुंचकर घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिजनों ने जब इस बात को लेकर दबंगों का विरोध किया तो आरोपी महिला के घर पहुंचे और उसके परिजनों के साथ मारपीट शुरू कर दी।
देखते ही देखते पूरा इलाका रणक्षेत्र में बदल गया। इस दौरान दबंगों और उनके समर्थकों ने फायरिंग की घटना को भी अंजाम दिया गया और महिला के घर में तोड़फोड़ भी की। इस घटना में महिला समेत कुल 4 लोग घायल हो गए, सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर, वहां मौजूद किसी शख्स ने पूरे घटनाक्रम के वीडियो बना लिया। घटना की जानकारी मिलने के दो घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन बिना कोई कार्रवाई किए वापस लौट गई, जिसको लेकर पीड़ित पक्ष के लोगों में गहरा आक्रोश है।