पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई
04-Nov-2023 11:24 AM
By SONU KUMAR
NAWADA: खबर नवादा से आ रही है, जहां अनियंत्रित ट्रैक्टर ने साइकिल सवार छात्र को रौंद डाला जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के झुनाटी गांव के पास की है।
मृतक छात्र की पहचान सुबेलाल चौहान के 10 वर्षीय बेटे अंकित कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शनिवार की सुबह अंकित ट्यूशन पढ़ने के बाद साइकिल पर सवार होकर अपने घर लौट रहा था।इसी दौरान झुनाटी गांव के पास तेज गति से आ रहे बालू लदे ट्रैक्टर ने उसे रौंद डाला, जिससे अंकित की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना से गुस्साए स्थानीय लोगों और परिजनों ने शव के साथ सड़क जाम कर दिया और हंगामा करने लगे। हंगामे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और गुस्साए लोगों को समझाने की कोशिश की हालांकि लोग उनकी बात सुनने को तैयार नहीं थे।