पताही PHC से भारी मात्रा में एक्सपायरी दवाईयां मिलने के बाद सिविल सर्जन ने किया निरीक्षण, कहा..दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा बाइक चोरी करते रंगेहाथ पकड़ा गया युवक, डायल 112 की टीम ने दबोचा, मास्टर चाबी भी बरामद टाई नहीं पहनने पर PT टीचर ने 7वीं के छात्र को ग्राउंड का 5 चक्कर मरवाया, जॉन्डिस होने के चलते और बिगड़ी तबीयत पुनारख-किऊल तीसरी-चौथी रेल लाइन को मंजूरी, 9,072 करोड़ की 3 मल्टीट्रैकिंग परियोजनाएं स्वीकृत केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 9,072 करोड़ की 3 रेलवे मल्टीट्रैकिंग परियोजनाओं को दी मंजूरी कटिहार में ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स का कार्यक्रम, महिंद्रा की 3 नई गाड़ियों की लॉन्चिंग 25 हजार का इनामी अपराधी राहुल सिंह गिरफ्तार, 15 संगीन मामलों के आरोपी को सहरसा पुलिस ने दबोचा Bihar News: रेरा का डंडा..Patna Green Housing के निदेशक को 60 दिनों में सूद समेत पैसा वापस करने का आदेश... ‘मृत भाई’ का दावा साबित नहीं कर सके अंचल अधिकारी प्रिंस राज, मृत्यु प्रमाण-पत्र न देने पर चयनमुक्त Bihar Crime News: हत्या के पांच दोषियों को आजीवन कारावास की सजा, भोज से लौट रहे युवक की पीट-पीटकर ले ली थी जान
11-Nov-2023 02:20 PM
By Munna Khan
HAJIPUR: खबर वैशाली से आ रही है, जहां एक पॉलिटेक्निक की छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना हुई है। रेप का आरोप लॉज के एक गार्ड पर लगा है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना बेलसर ओपी क्षेत्र स्थित लॉज की है।
जानकारी के मुताबिक, बेलसर पॉलिटेक्निक कॉलेज में पढ़ने वाली छात्राएं कॉलेज के पास ही स्थित एक लॉज में रहती हैं। भागलपुर की रहने वाली छात्रा भी उसी लॉज में रह रही थी। इसी बीच दीपावली की छुट्टी में सभी छात्राएं घर चली गई लेकिन पीड़ित छात्रा की ट्रेन छूट गई और वह अपने घर नहीं जा सकी। छात्रा लॉज में अकेली थी, जिसका फायदा उठाते हुए लॉज का गार्ड मोहम्मद हकीम देर रात छात्रा के कमरे में घुस गया और उसके साथ जबरन रेप किया।
पीड़ित लड़की ने बताया कि आरोपी गार्ड लॉज में रहने वाली सभी लड़कियों पर गंदी नजर रखता था और उनके साथ छेड़खानी भी किया करता था और लॉज में अकेली पाकर उसने जबरन दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे दिया। पीड़िता द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी गार्ड को गिरफ्तार कर लिया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।