Bihar News : युद्ध का खतरा बढ़ा तो बिहार सरकार एक्शन में! राशन-गैस से लेकर प्रवासियों तक सब पर बनी खास टीम, यह IAS अधिकारी होंगे हेड Bihar IAS officers : बिहार में अफसरों की कमी खत्म! इस दिन 11 नए IAS संभालेंगे मोर्चा, बदलेगी प्रशासन की रफ्तार Bihar News : बिहार में बड़ा हादसा! गश्ती पुलिस जीप को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन जवान घायल; चालक फरार Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी Patna News : DAC नंबर नहीं आया तो फूट पड़ा गुस्सा! पटना में गैस एजेंसी में घुसकर संचालक पर हमला, जमकर तोड़फोड़ Bihar circle rate : बिहार में जमीन खरीदना हुआ महंगा? सर्किल रेट में चार गुना इजाफा; जानिए कितना बढ़ेगा खर्च Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज: पटना में बारिश और तेज हवाओं ने बढ़ाई ठंडक, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला
12-Nov-2023 01:49 PM
By First Bihar
SEOHAR: दिवाली के आने के साथ ही बिहार में छठ महापर्व को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। शिवहर में डीएम और एसपी लगातार छठ घाटों का निरीक्षण कर रहा हैं। जिला प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किया है और कहा है कि लोक आस्था के महापर्व में कोई भी कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
दरअसल, महापर्व छठ को लेकर शिवहर जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट दिख रहा है। छठ व्रती को कोई परेशानी नहीं हो इसको लेकर खास ख्याल रखा जा रहा है। रविवार को डीएम पंकज कुमार और एसपी अनंत कुमार ने शहर के सभी छठ घाटों का निरीक्षण किया है। इस दौरान मौके पर मौजूद अधिकारी को सख्त चेतावनी देते हुए डीएम ने कहा कि छठ पर्व के कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
निरीक्षण के दौरान डीएम ने सभी छठ घाटों पर नाव के साथ एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम को तैनात करने का निर्देश दिया है। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में छठ घाटों पर बेरिकेटिंग, बिजली की व्यवस्था करने का निर्देश भी डीएम ने दिया है। इसके साथ ही नगर परिषद क्षेत्र में सफाई अभियान को और तेज करने को कहा है। इस मौके पर एसडीएम अफाक अहमद, एसडीपीओ अनिल कुमार, नगर कार्यपालक पदाधिकारी बबलू कुमार समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।