मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
13-Jun-2023 08:08 AM
By First Bihar
VAISHALI: खबर बिहार के वैशाली से आ रही है, जहां शराब की सूचना पाकर छापेमारी करने पहुंचीपुलिस टीम पर शराब माफियाओं ने हमला कर दिया. पुलिस को शराब माफिया और ग्रामीणों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा. जिसको देख कर पुलिस किसी तरह मौके से किसी तरह भागकर जान बचना चाहा. वही इसी बीच भाग रही पुलिस टीम में से होमगार्ड जवान की माफियाओं ने राइफल छीन ली.
वही बताया जा रहा है कि छापेमारी करने गई पुलिस की टीम पर शराब माफिया और ग्रामीणों ने हमला कर दिया. पुलिस जब भाग रही थी इसी दौरान एक जवान की राइफल छीन ली गई. हालांकि पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए 15 मिनट के अंदर छीनी गई राइफल को बरामद कर लिया. साथ ही मुख्य आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया.
यह घटना जिले के महुआ थाना क्षेत्र का है, जहां महुआ थाना क्षेत्र के शेरपुर मानिकपुर पंचायत के अख्तियारपुर गांव में LTF की टीम शराब माफियाओं के यहां छापेमारी करने गई थी. टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि बड़ी मात्रा में यहां शराब छुपा कर रखा गया है. टीम के साथ ही महुआ थाना अध्यक्ष छापेमारी में साथ थे. पुलिस छापेमारी करने के बाद लौट रही थी तभी शराब माफियाओं के साथ मिलकर ग्रामीणों ने पुलिस पर हमला कर दिया और भाग रही पुलिस की रायफल छीन लिया. रायफल को छोड़कर मौके से पुलिसकर्मी किसी तरह जान बचाकर भाग निकले.
ओपुलिस ने मौके पर पहुंची उसके बाद इसकी सूचना तत्काल ही महुआ एसडीपीओ सुरभ सुमन को दी गई. जिसके बाद बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ सुरभ सुमन मौके पर पहुंची और तत्काल ही जवाबी कार्रवाई करते हुए मौके से मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया. साथ ही पुलिस की भी राइफल बरामद कर लिया. पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपी के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी गई है और ना ही मौके से बरामद शराब के विषय में बताया गया है.