ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी

बिहार: छापेमारी करने पहुंची पुलिस टीम पर आदिवासियों का हमला, शादी समारोह में खलल डालने पर भड़के लोग

21-Apr-2023 03:42 PM

By First Bihar

KATIHAR: खबर कटिहार से आ रही है, जहां शराब की सूचना पर छापेमारी करने पहुंची उत्पाद विभाग की टीम को आदिवासियों के भारी आक्रोश का सामना करना पड़ा। गुस्साए आदिवासी समाज के लोगों ने उत्पाद विभाग की टीम पर हमला बोल दिया। इस हमले में चार जवान घायल हो गए। घटना कोढ़ा थाना के कोलासी संथाली टोला की है।


बताया जा रहा है कि शराब की सूचना मिलने के बाद उत्पाद विभाग की टीम छापेमारी करने के लिए आदिवासियों के गांव कोलासी संथाली टोला में पहुंची थी। गांव में एक शादी समारोह संपन्न कराया जा रहा था। इसी बीच उत्पाद विभाग की टीम लोगों की धर-पकड़ करने लगी।जिससे नाराज होकर आदिवासी समाज के लोगों ने हमला बोल दिया। इस हमले में टीम में शामिल चार जवान घायल हो गए।


आदिवासियों के आक्रोश को देखते हुए उत्पाद विभाग की टीम को मौके से भागना पड़ा। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में शादी हो रही थी, इसी दौरान उत्पाद विभाग की टीम मौके पर पहुंची और महिलाओं को डंडे से पीटने लगी, जिसके बाद तीर-धनुष और लाठी-डंडे से लैस आदिवासियों ने उत्पाद टीम को खदेड़ दिया।