पटना के इस थाने में एक साथ 73 लोगों पर दर्ज हुआ FIR, तीन पुलिसकर्मी भी घायल; पढ़िए पूरी खबर... Bihar News : महावीर मंदिर में रात 2 बजे खुलेंगे कपाट, जानिए LPG किल्लत के बीच नैवेद्यम को लेकर क्या है तैयारी; सुरक्षा को लेकर तैयार हुआ यह प्लान IPS Transfer : लखीसराय में विधानसभा चुनाव के बाद दो SP बदल दिए गए, जानिए अब किन्हें मिली पोस्टिंग बिहार बोर्ड रिजल्ट जानने का आसान तरीका: मोबाइल से मिनटों में देखें बिना इंटरनेट के परिणाम Bihar News: खनन विभाग के दो इंस्पेक्टरों की संपत्ति होगी जांच..कमाई पर निगरानी की नजर ! शिकायत के बाद विजिलेंस ने मांगी जानकारी मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप: बिहार में 15 दिन के मासूम की तकिये से मुंह दबाकर हत्या, इलाके में हड़कंप Bihar News : बिहार में 4 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, दो DSP भी बदले गए; देखें पूरी लिस्ट अब इंतजार हुआ खत्म! बिहार के किसानों को बिना झंझट सिर्फ 15 मिनट में मिलेगा लाखों रुपये, जानें आसान तरीका Bihar Politics : चाह कर भी बागी विधायक को खुद से दूर नहीं कर सकते तेजस्वी ! JDU नेता का चैलेंज, बोले - हिम्मत हैं तो करें RJD से निष्काषित Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़
14-Jul-2022 10:45 AM
KHAGARIA : खबर खगड़िया से आ रही है, जहां छापेमारी करने गई पुलिस टीम के साथ अपराधियों की मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में एक दारोगा को गोली लग गई है जबकि एक कुख्यात अपराधी भी गोली लगने से घायल हो गया है। दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना अलौली थाना क्षेत्र के सतघट्टा गांव की है। बदमाशों द्वारा गोलीबारी की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। पुलिस को देखते ही अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें पीएसआई को गोली लग गई।
पुलिस ने गिरफ्तार अपराधी शगुन यादव के पास से दो पिस्टल और कई राउंड गोली बरामद किया है। बताया जा रहा है कि पुलिस को सूचना मिली थी की कुछ अपराधी रौन चौक पर दहशत फैलाने के लिए फायरिंग कर रहे हैं। जैसे ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची अपराधी भागने लगे। पुलिस ने जब उनका पीछा किया तो अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें गोली लगने से पीएसआई राजीव कुमार के पैर में गोली लग गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में कुख्यात अपराधी शगुन को भी गोली लग गई।
इस दौरान शगुन यादव के दो अन्य साथी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने कुख्यात शगुन यादव को गिरफ्तार कर लिया। घायल दारोगा और गिरफ्तार अपराधी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दारोगा को गोली लगने की सूचना के बाद जिला पुलिस के वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायल दारोगा से मुलाकात की। डॉक्टरों ने दारोगा राजीव कुमार को खतरे से बाहर बताया है। पुलिस की मानें तो गिरफ्तार शगुन यादव हत्या और लूट के करीब आधा दर्जन मामले दर्ज हैं।