ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी

बिहार: छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों का हमला, कई पुलिसकर्मी घायल

10-Feb-2023 01:28 PM

By First Bihar

DARBHANGA: दरभंगा में शराब की सूचना पर छापेमारी करने पहुंची उत्पाद विभाग की टीम और स्थानीय पुलिस पर ग्रामीणों ने हमला बोल दिया। ग्रामीणों के हमले में एक महिला दारोगा घायल हो गई है जबकि एक जवान का सिर फट गया है वहीं कई अन्य जवान भी घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस दौरान ग्रामीणों ने पुलिस वैन का शीशा भी क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना बहादुरपुर थाना क्षेत्र स्थित दोकली पंचायत की है।


बताया जा रहा है कि बहादुरपुर थाना क्षेत्र स्थित दोकली पंचायत में उत्पाद विभाग की टीम ने छापेमारी कर दो महिला शराब कारोबारियों को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार महिला कारोबारियों को लेकर उत्पाद विभाग की टीम वापस लौट रही थी। इसी दौरान बहादुरपुर थाने की गस्ती दल भी मौके पर पहुंच गयी, जिसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस गस्ती दल पर लाठी डंडे से हमला बोल दिया और ईंट-पत्थर चलना शुरू कर दिया। किसी तरह पुलिसकर्मियों ने भाग कर अपनी जान बचाई हालांकि इस दौरान एक महिला दारोगा समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए।


घटना की जानकारी मिलते ही कई थानों की पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जिसके बाद ग्रामीण मौके से फरार हो गए। घायल जवानों को सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। उधर, नाराज लोगों का कहना था कि पुलिस निर्दोष लोगों को गिरफ्तार कर रही है। धंधेबाजों पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। फिलहाल पुलिस हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।