ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी

बिहार: छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर हमला, दारोगा समेत तीन जवान गंभीर रूप से घायल

16-Jun-2023 01:29 PM

By HARERAM DAS

BEGUSARAI: खबर बेगूसराय से आ रही है, जहां एक बार फिर शराब कारोबारियों ने छापेमारी करने पहुंची उत्पाद पुलिस की टीम पर हमला किया है। इस हमले में एसआई समेत तीन पुलिस जवान घायल हो गए हैं, जिन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना मंझौल थाना क्षेत्र के मंझौल बाजार की है।


बताया जा रहा है कि उत्पाद पुलिस को सूचना मिली थी कि मंझौल बाजार में शराब का कारोबार चल रहा है। इसी सूचना पर उत्पाद विभाग की टीम छापेमारी करने मझौल बाजार पहुंची थी। छापेमारी के दौरान टीन ने महुआ शराब एवं ताड़ी बरामद किया और एक महिला को भी हिरासत में लिया लेकिन तभी पीछे से कारोबारियों ने पथराव शुरू कर दिया।


पथराव में एसआई प्रमोद कुमार को सिर में गंभीर चोटें आई हैं साथ ही साथ दो पुलिस जवान भी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। किसी तरह से उत्पाद पुलिस हिरासत में ली गई महिला को लेकर वहां से लौट आई। दारोगा प्रमोद कुमार ने बताया कि शराब कारोबारियों चाहे जो भी कर लें लेकिन उनके खिलाफ छापेमारी लगातार जारी रहेगी।