राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश Bihar News: करंट लगने से सफाईकर्मी की मौत, पूजा कार्यक्रम में साफ-सफाई के दौरान हुआ हादसा LPG किल्लत से बढ़ी महंगाई: चाय, समोसा और मिठाइयों के बढ़े दाम, रेस्टोरेंट के मेन्यू में 70% तक कटौती पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई
22-Feb-2022 12:15 PM
AURANGABAD : सोशल मीडिया आज के दौर में लोगों के जीवन का अहम हिस्सा बन चुका है। दुनिया भर के लोगों से जुड़ने का यह एक महत्वपूर्ण साधन है और इसने पूरे विश्व में संचार को नया आयाम दिया है लेकिन, साकारात्मक के साथ साथ इसके नाकारात्मक परिणाम भी सामने आए हैं। असामाजिक तत्व इसके गलत इस्तेमाल से बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसा ही एक सनसनीखेज मामला औरंगाबाद में सामने आया है, जहां बदमाशों ने एक युवती का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। इतना ही नहीं असामाजिक तत्वों ने लड़की की अश्लील तस्वीर गांव के चौक-चौराहे पर लगा दिया। घटना ओबरा थाना क्षेत्र की है।
असामाजिक तत्वों की इस करतूत से लड़की और उसका पूरा परिवार परेशान है। पीड़ित परिजनों ने ओबरा थाने में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था वहीं दो अन्य पुलिस को लगातार चकमा दे रहे थे। रविवार को पुलिस ने ओबरा थाना क्षेत्र के हरिना गांव से फरार चल रहे दोनों आरोपियों को धर दबोचा।
ओबरा थाना के थानेदार पंकज कुमार ने बताया कि चारों आरोपियों ने चार महीने पहले लड़की का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। आरोपी अजहर, नीतीश, लवकुश और कुंदन कुमार ने लड़की की अश्लील तस्वीर गांव के चौक चौराहे पर लगा दिया था। इस बाबात परिजनों द्वारा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।
उन्होंने बताया कि दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था, लेकिन दो लड़के फरार चल रहे थे। रविवार को दोनों आरोपियों के घर की कुर्की होनी थी। कुर्की जब्ति के लिए पुलिस उनके घर पहुंची, इसी दौरान दोनों को गिरफ्तार किया गया। कुर्की के डर से दोनों आरोपियों ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया।