बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी सुनसान जगह पर महिला के साथ छेड़खानी, विरोध किया तो रॉड से पीटा, पति से भी की मारपीट RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़
20-Jul-2023 11:29 AM
By First Bihar
KATIHAR: कटिहार में स्कूल से पढ़ाई कर घर लौट रहे चार छात्र महानंदा नदी में डूब गए। छात्रों को डूबता देख आसपास के लोगों ने नदी में छलांग लगा दी और दो को बचा लिया हालांकि दो की डूबने से मौत हो गई। ग्रामीणों ने नदी में डूबे दोनों छात्रों का शव बरामद कर लिया है। घटना के बाद मृतक छात्रों के परिजनों में कोहराम मच गया है।
मृतक छात्रों की पहचान 14 वर्षीय नीरज कुमार साह और 13 वर्षीय कनक प्रिया के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि नीरज और कनक प्रिया अपने दो अन्य दोस्तों के साथ कदवा पंचायत के आनंदी मध्य विद्यालय से पढ़कर कदवा वार्ड संख्या चार बिन्दाबारी अपने घर लौट रहे थे। जल्दी घर पहुंचने के लिए चारों नदी के किनारे स्थिति पानी फरे खेत से घर की तरफ निकल गए, तभी चारों का पैर फिसल गया और वे नदी में जा गिरे।
चारों को नदीं में डूबता देख आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद अंचला कुमारी और एक अन्य को नदी से बाहर निकाल लिया लेकिन नीरज और कनक प्रिया की डूबने से मौत हो गई। घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पुलिस और एनडीआरएफ की टीम पहुंची लेकिन इससे पहले ही स्थानीय गोताखोरों ने दोनों शवों को बरामद कर लिया। इस घटना के बाद मृतक छात्रों के परिजनों में कोहराम मच गया है।