पिता बनने के अफवाह पर तेजप्रताप ने दी सफाई, कहा..मेरी एक ही गो बेटी है, उसका नाम कात्यायनी है तेजप्रताप ने जयचंदों के नाम का किया खुलासा, पिता बनने की अफवाहों को झूठा बताया, कहा..मिस्टर रौशन मेरी हत्या करवाना चाहता है BIHAR: बारात में हंगामा करने पर युवक को पेड़ में बांधकर पीटा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कुमार प्रबोध का ब्लॉग: पप्पू यादव खुद के लिए कब खड़े होंगे? भीड़ और भरोसे का फर्क समझना ही होगा अरवल में भीषण सड़क हादसा: शिव चर्चा से लौट रहे श्रद्धालुओं का ऑटो ट्रक से टकराया, दो महिलाओं की मौत बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर तेजस्वी यादव ने NDA सरकार को घेरा, कहा..अपराधियों और सत्ताधारी नेताओं के गठबंधन में पीस रही जनता मुजफ्फरपुर में राइफल क्लब का उद्घाटन: युवाओं के लिए अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी के अवसर समस्तीपुर में कोचिंग टीचर की गोली मारकर हत्या, घटना से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा पुलिस की वर्दी में रील बनाना पड़ गया महंगा, 4 वीडियो क्रिएटर गिरफ्तार बिहार में जमीन खरीदना होगा महंगा!, अप्रैल से निबंधन दर में चार गुना बढ़ोतरी की संभावना, MVR भी बढ़ेगा
28-Jul-2023 10:12 AM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI : बिहार के बेगूसराय से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आया है। यहां पिछले 4 दिनों से गायब एक बच्ची का शव पड़ोसी के घर से पुलिस ने बरामद किया है। इसके बाद पूरे इलाके में सनसनी का माहौल बना हुआ है। लोगों के बीच इस बात की चर्चा तेज है कि आखिरकार चार दिन से गायब इस बच्ची का शव पड़ोसी के घर से कैसे बरामद हुआ। वहीं, इस मामले में पीडिता के परिजनों ने पड़ोसी पर बड़ा आरोप लगाया है।
दरअसल, बछवारा थाना क्षेत्र के एक गांव पिछले चार दिनों से एक बच्ची गायब थी। इसको लेकर बच्ची के परिजन काफी परेशान थे और उन्होंने इस बात की शिकायत नजदीकी थाने में दर्ज भी करवाई थी। इसके बाद अब इस बच्ची का शव उसके पड़ोसी के घर से बरामद किया गया है। जिसके बाद अब यह आरोप लगाया जा रहा है क, पड़ोसी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के बाद बेरहमी से हत्या कर घर के बेसमेंट में जमीन में दबा दिया था। जहां से पुलिस ने देर रात बरामद किया है।
बताया जा रहा है कि, पिछले 24 जुलाई की सुबह 10 साल की बच्ची अपने पड़ोसी गुड्डू सिंह के घर मेहंदी तोड़ने गई थी। जिसके बाद से वह लापता हो गई। परिजनों ने इसकी लिखित शिकायत बछवारा थाना में की थी। जिसके बाद पुलिस ने गुड्डू सिंह के दो नोकर से थाने में पूछताछ कर छोड़ दिया। लेकिन, इसके बाद बच्ची के परिजनों के तरफ से लगातार मिल रहीशिकायत पर पुलिस फिर एक्शन में आई और नौकर को गिरफ्तार कर सख्ती से पूछताछ की तो पूरे मामले का खुलासा हुआ।
इधर, इस मामले में परिजनों का आरोप है बच्ची के साथ गलत करने के बाद बेरहमी से हत्या की गई है। अर्धनग्न अवस्था में शव को पन्नी में लपेटकर जमीन में दबाया गया था। गुड्डू सिंह का पहले से भी छवि विवादास्पद रहा है। फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है और पूरे मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद से स्थानीय लोगों में पुलिस के प्रति काफी आक्रोश है। बछवारा थाना के एएसआई अजय कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।