अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
17-Nov-2022 08:02 PM
By Ranjan Kumar
KAIMUR: पटना एसटीएफ की गुप्त सूचना के आधार पर कैमूर पुलिस और एसटीएफ की टीम ने चार शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने 2500 राउंड गोली, एक देसी मस्कट को बरामद किया है। सभी अपराधी उत्तर प्रदेश से अल्टो कार पर सवार होकर रोहतास की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान पुलिस की टीम ने मोहनिया टोल प्लाजा के पास जाल बिछाकर चारों अपराधियों को गिरफ्तार किया है।
कैमूर एसपी राकेश कुमार ने बताया कि पटना से एसटीएफ द्वारा मिली मिली सूचना के बाद कैमूर एसटीएफ और दुर्गावती थाने की पुलिस उत्तर प्रदेश से आने वाले वाहनों की जांच कर रही थी। तभी गुरुवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे मोहनिया टोल प्लाजा के पास पुलिस ने एक अल्टो कार को रोकवाया। कार के भीतर ड्राइवर समेत चार लोग बैठे हुए थे। वाहन जांच के दौरान भारी मात्रा में गोली देखकर पुलिसकर्मियों के होश उड़ गए।
जब कार की अच्छी तरह से तलाशी ली गई तो गाड़ी के अंदर छुपाकर रखें एग अलग-अलग बंदूकों के 2500 राउंड गोली और मास्केट बरामद हुआ। अपराधियों की निशानदेही पर नटवार पुलिस ने छापेमारी कर वहां से भी काफी मात्रा में कारतूस बरामद किया है। गिरफ्तार अपराधियों के ऊपर कैमूर और नटवार थाने में केस दर्ज किया गया है। फिलहाल गिरफ्तार सभी अपराधियों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।