ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर

Home / news / बिहार: चलती ट्रेन से गिरकर दो युवकों की दर्दनाक मौत, मलमास मेला घूमने...

बिहार: चलती ट्रेन से गिरकर दो युवकों की दर्दनाक मौत, मलमास मेला घूमने जा रहे थे राजगीर

23-Jul-2023 02:52 PM

By First Bihar

NALANDA: खबर नालंदा से आ रही है, जहां एक दर्दनाक हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक अपने परिवार के साथ राजगीर मलमास मेला देखने के लिए जा रहे थे लेकिन ट्रेन से गिरकर दोनों की मौत हो गई। दोनों का शव बिहारशरीफ-बख्तियारपुर रेलखंड पर ट्रैक किनारे मिला है। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।


मृतकों की पहचान नगर थाना क्षेत्र पहाड़पुर निवासी 20 वर्षीय प्रेम प्रियदर्शी और हाजीपुर के तोइ गांव के रहने वाले 18 वर्षीय संजय कुमार सहनी के तौर पर हुई है। बताया जा रहा है कि संजय सहनी अपने परिवार के साथ शनिवार की रात मलमास मेला देखने के लिए राजगीर जा रहा था। भीड़ अधिक होने के कारण परिवार ट्रेन के एक डिब्बे था और वह खुद दूसरे डिब्बे में यात्रा कर रहा था। ट्रेन के राजगीर पहुंचने पर परिवार के सभी सदस्य स्टेशन पर उतर गए लेकिन संजय का कहीं पता नहीं था। परिजन लगातार फोन कर रहे थे लेकिन वह फोन नहीं उठा रहा था।


संजय का जब कहीं पता नहीं चला तो उसका दोस्त रेलवे ट्रैक पर उसे ढूंढते हुए करीब 15 किलोमीटर दूर पहुंच गया तो उसने संजय का खून से सना शव रेलवे ट्रेक के किनारे पाया। वहीं घटनास्थल से थोड़ी दूरी पर दूसरे युवक प्रेम प्रियदर्शी का भी शव मिला। संभावना जताई जा रही है कि वह भी मलमास मेला देखने के लिए राजगीर जा रहा होगा और भीड़ अधिक होने के कारण दोनों को पैर फिसल गया होगा और दोनों ट्रेन से नीचे जा गिरे होंगे। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।