RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार ‘दीदी, मुझे डर लग रहा है… दो लड़के पीछा कर रहे हैं’, आखरी कॉल के बाद गायब हो गई पटना की छात्रा Bihar News: जाली नोट गिरोह का भांडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 100-100 रुपए के इतने नोट बरामद Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका करगिल में ड्यूटी के दौरान पश्चिम चंपारण का ‘अग्निवीर’ मनीष शहीद, गांव में शोक की लहर
05-Mar-2024 03:28 PM
By Tahsin Ali
PURNEA: पूर्णिया स्थित जीएमसीएच के इमर्जेंसी वार्ड में मेडिकल जांच कराने आया एक कैदी शौच के बहाने पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।कैदी के भागते ही साथ में आए पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। कैदी के भागने के बाद पुलिसकर्मियों ने भारी मशक्कत के बाद आखिरकार उसे धर दबोचा।
जानकारी के मुताबिक, के हाट थाने की पुलिस ने ऑटो चोरी के मामले में अरशद को गिरफ्तार किया था। आरोपी को कोर्ट ले जाने से पहले पुलिस पहले उसे जीएमसीएच ले गई, जहां उसका कोविड जांच कराया गया। इसके बाद कैदी को मेडिकल जांच के लिए इमर्जेंसी वार्ड में लाया गया। मेडिकल जांच के बाद कैदी ने पुलिस से कहा कि उसे शौचालय जाना है।
पुलिस उसे इमर्जेंसी वार्ड के अंदर ही शौचालय के पास ले गई। शौचालय के अंदर जाने से पहले पुलिस ने जैसे ही हथकड़ी खोली कैदी वहां से फरार हो गया। कैदी के फरार होने के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस के जवान कैदी को पकड़ने के लिए उसके पीछे भागे और कुछ ही दूर जाने के बाद उसे धर दबोचा। कैदी के गिरफ्तार होने के बाद पुलिसकर्मियों ने राहत की सांस ली।