ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी

बिहार: चाचा ने सगे भतीजे की गोली मारकर ले ली जान, पैसों के लेन-देन को लेकर हत्या की आशंका

23-May-2023 10:28 AM

By First Bihar

SAMASTIPUR: खबर समस्तीपुर से आ रही है, जहां एक चाचा ने अपने दोस्त के साथ मिलकर सगे भतीजे की हत्या कर दी। लेन देन के विवाद को लेकर चाचा ने 12 साल के भतीजे के सीने में गोली दाग दी। ग्रामीणों ने वारदात को अंजाम देने वाले एक आरोपी को धर दबोचा और उसे पुलिस के हवाले कर दिया है जबकि आरोपी चाचा फरार बताया जा रहा है। घटना शिवाजी नगर ओपी के काकड़घाट गांव की है।


मृतक किशोर की पहचान काकड़घाट गांव निवासी राजीव सहनी के 12 साल के बेटे अनिकेत कुमार के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि पांचवीं के छात्र अनिकेत के पिता राजीव सहनी अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी किराए पर चलाते हैं। सोमवार को राजीव सहनी गाड़ी लेकर बारात में गए थे। इसी दौरान जब अनिकेत और परिवार के लोग टीवी देख रहे थे, उनका छोटा भाई अरविंद अपने दोस्त के साथ पहुंचा और अनिकेत को गोली मारकर फरार हो गया।


गोली मारकर भाग रहे एक आरोपी को ग्रामीणों ने धर दबोचा जबकि मृतक अनिकेत का चाचा मौके से फरार हो गया। रुपए के लेन देन के विवाद में 12 वर्षीय अनिकेत की हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक बच्चे के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि फरार हुआ चाचा की तलाश कर रही है।