ब्रेकिंग न्यूज़

चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार बिहार में पैक्स चुनाव में बड़ा बदलाव: अब आम लोग भी बन सकेंगे सदस्य… जानिए कैसे बदल गई पूरी प्रक्रिया Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन? Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन? रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि ‘पटना के गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों को देंगे मुफ्त LPG सिलेंडर’, पप्पू यादव का बड़ा एलान

Home / news / बिहार : चाचा के घर में घुसा बकरी का बच्चा, विवाद के बाद...

बिहार : चाचा के घर में घुसा बकरी का बच्चा, विवाद के बाद भतीजे ने गला रेत उतारा मौत के घाट; इलाके में मची अफरा - तफरी

23-Aug-2023 12:46 PM

By Dhiraj Kumar Singh

JAMUI : बिहार के जमुई से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। यहां घर में बकरी का बच्चा घुसने को लेकर जमकर बबाल हुआ इतना ही नहीं देखते ही देखते यह विवाद इतना बढ़ गया की भतीजे ने चाचा की हत्या कर डाली। जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया है। बताया जा रहा है कि,  दोनों के बीच पहले इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। लेकिन स्थानीय ग्रामीणों की मदद से झगड़ा को शांत करा दिया गया था।


मिली जानकारी के अनुसार, सोनो थाना क्षेत्र के भेलवा मोहनपुर गांव में घर में बकरी का बच्चा चले जाने को लेकर हुए विवाद के रंजिश में मंगलवार की देर रात 02:00 बजे सनकी भतीजा नंदकिशोर यादव ने सोए अवस्था में अपने चाचा चंद्रिका यादव की गला रेतकर हत्या कर दी। उसके बाद परिजनों ने इस घटना की जानकारी सोनो थाना की पुलिस को दी गई।


बताया जा रहा है कि, चंद्रिका यादव की बकरी का बच्चा उनके भतीजा नंदकिशोर यादव के घर में चला गया था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच मंगलवार की शाम झगड़ा हुआ था, लेकिन स्थानीय ग्रामीणों की मदद से झगड़ा को शांत करा दिया गया था। इसके बावजूद जब चंद्रिका यादव अपने घर में सोए तो देर रात 2:00 बजे उनका सनकी भतीजा नंदकिशोर यादव आया और तेज धार हथियार से अपने ही चाचा चंद्रिका यादव की गला रेत डाली। जब चिल्लाने की आवाज हुई तो घर के अन्य लोग उठे और चंद्रिका यादव को आनन-फानन में इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान चंद्रिका यादव की मौत हो गई।


इधर, इस घटना के बाद पहुंची पुलिस के द्वारा मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। जहां डाक्टर के द्वारा बूधवार की सुबह शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव स्वजन के हवाले कर दिया गया। बताया जाता है कि चंद्रिका यादव की बकरी का बच्चा उनके भतीजा नंदकिशोर यादव के घर में चला गया था। घटना के बाद आरोपित भतीजा नंदकिशोर यादव मौके से फरार हो गया । पुलिस आरोपित नंदकिशोर यादव की तलाश में जुटी हुई है। मामले में एक को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।